फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When the school opened, the teachers started cleaning

Pilibhit News: स्कूल खुले तो शिक्षकों ने शुरू कराई सफाई

Wed, 26 Jun 2024 03:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
When the school opened, the teachers started cleaning
कल्याणपुर नौंगवा के कंपोजिट स्कूल में की जा रही साफ-सफाई।स्रोत:​शिक्षक
पीलीभीत। मंगलवार को जिले के सभी बेसिक स्कूल खुल गए। शिक्षकों ने स्कूल पहुंचकर साफ सफाई कराई और बच्चों के लिए बेहतर प्रबंध कराए। 28 से स्कूलों में बच्चों को बुलाया गया है। शिक्षक इस दौरान नियमित स्कूल पहुंचकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराएंगे।
विज्ञापन

नए शिक्षासत्र आरंभ होने के बाद 18 मई से ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया था। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए शिक्षकों की मांग पर अवकाश को और बढ़ा दिया गया। नए आदेश में कहा गया था कि स्कूल अब 28 जून को खोले जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पहले 25 जून से शिक्षकों को स्कूल पहुंचने के आदेश हुए थे। आदेश के तहत मंगलवार को सभी बेसिक स्कूलों को खोला गया। शिक्षकों ने स्कूल पहुंचकर वहां साफ-सफाई करवाई। यही नहीं बच्चों को आने पर कोई दिक्कत न हो इसके लिए पानी और पंखा की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया मंगलवार से स्कूल खुल गए हैं। सभी शिक्षकों ने स्कूल पहुंचकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed