फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused shot constable during the raid in Pilibhit

पीलीभीत में कन्नौज जैसा कांड: महिला ने नहीं खोला दरवाजा, आरोपी को पकड़ने अंदर गया सिपाही तो मार दी गोली

Fri, 05 Jan 2024 01:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 05 Jan 2024 01:18 PM IST
सार

पूरनपुर के मोहल्ला गनेशगंज पूर्वी का अभिषेक सक्सेना क्षेत्र की एक विवाहिता को बीते माह बहला-फुसला कर ले गया था। वह गांव रम्पुराकोन के एक फार्म हाउस में छिपकर बैठा था। बृहस्पतिवार शाम को पुलिस दबिश देने गई तो उसने फायरिंग कर दी। सिपाही शाहरुख के पेट में दो गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन
Accused shot constable during the raid in Pilibhit
अस्पताल पहुंचे एडीजी और आईजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी अभिषेक पुलिस से बचने के लिए पूरनपुर क्षेत्र के रम्पुराकोन गांव में अपने बाबा के फार्म हाउस में छिपा था। गांव में अधिकांश बड़े झाले व फार्म हाउस हैं, इसलिए अभिषेक को उम्मीद थी कि पुलिस वहां तक नहीं पहुंच पाएगी। पुलिस पहुंची तो वहां मौजूद एक महिला कुत्ता बांधने की बात कहते हुए आरोपी को भगाने की फिराक में थी। सिपाही शाहरुख उसकी चाल समझ गए और वह दीवार फांदकर अंदर जाने लगे, तभी अभिषेक ने गोली चला दी। सिपाही के पेट में दो गोलियां लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़े।

विज्ञापन


आरोपी अभिषेक और महिला पूरनपुर के ही रहने वाले हैं। अभिषेक पूरनपुर के मोहल्ला गनेशगंज का रहने वाला है। पुलिस कई बार उसके घर में दबिश दे चुकी थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पकड़े जाने के बाद अभिषेक ने पुलिस को बताया कि बचने के लिए वह अपने बाबा अशोक बाबू के फार्म हाउस में छिपा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंPilibhit: दबिश देने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही के पेट में लगीं दो गोलियां; आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने फार्म हाउस पर पहुंचकर गेट खटकाया तो अंदर से महिला ने गेट खोलने के साथ ही तत्काल बंद कर दिया। कहा कि अंदर कुत्ता खुला है, उसे बांध दे तब गेट खोलती है। इसके बाद पुलिसकर्मी आवाज देते रहे लेकिन गेट नहीं खुला। तब सिपाही शाहरुख समझ गया कि आरोपी भागने की फिराक में है। करीब पांच-छह फुट ऊंची दीवार के ऊपर लगी लोहे की रेलिंग पार कर सिपाही अंदर जा ही रहा था कि तभी अभिषेक ने गोलियां चला दीं।


 

 

छावनी बना गांव
सिपाही को गोली लगने की घटना का पता चलते ही एसपी अतुल शर्मा, एएसपी अनिल कुमार यादव, सदर व पूरनपुर कोतवाली पुलिस, सीओ पूरनपुर व आसपास के थानों का पुलिस फोर्स रम्पुराकोन गांव पहुंच गए। पुलिस ने फार्म  हाउस की तलाशी ली लेकिन कोई नहीं मिला। अभिषेक के पास से तमंचा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ मुठभेड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

पिता और ताऊ को पकड़ा, बंदूक ली कब्जे में
सिपाही को गोली मारने की घटना का जब पुलिस को पता चला तो बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स रम्पुराकोना गांव पहुंच गई। इस दौरान अभिषेक के ताऊ को सूचना मिली कि फार्म हाउस पर कोई घटना हो गई है। इस पर वह अपनी लाइसेंस बंदूक लेकर अभिषेक के पिता रिषी सक्सेना उर्फ रिशू के साथ फार्म हाउस आ रहे थे। पुलिस ने दोनों को रास्ते से ही पकड़ लिया साथ ही लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली।

महिला का नहीं चल सका कोई पता
अभिषेक जिस महिला को लेकर भागा था उसका देर रात तक कोई पता नहीं चल सका। हालांकि पुलिस कर्मियों का कहना है कि जब वह फार्म हाउस पर पहुंचे तब अंदर एक महिला थी। महिला कहां गई इसका किसी को कुछ पता नहीं। इस मामले में देर रात तक पुलिस भी कुछ नहीं बता पा रही थी। बताया जा रहा है कि महिला पुलिस के पास है लेकिन अभी बरामदगी नहीं दिखाई गई है। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि दबिश देने गई पुलिस पर आरोपी ने फायर किया। गोली आरक्षी शाहरुख को लगी है। उसका उपचार कराया जा रहा है। आरोपी  गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed