फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When the girlfriend's husband arrived, the lover left his clothes and ran away

Pilibhit News: प्रेमिका के पति के आ जाने पर कपड़े छोड़कर भागा प्रेमी

Fri, 29 Nov 2024 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
When the girlfriend's husband arrived, the lover left his clothes and ran away
बीसलपुर। पति के आ जाने पर बुधवार रात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के घर में प्रेमिका के साथ मौजूद प्रेमी कपड़े छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के कपड़े कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के गांव का निवासी युवक बुधवार की रात लगभग 12 बजे अपनी प्रेमिका के घर पर पहुंचा। बाइक घर के बाहर खड़ी थी। पैंट और जूते उतारकर पास में रख लिए। इस बीच ऊपर कमरे में सोया प्रेमिका का पति लघुशंका करने के लिए उठा।
विज्ञापन

पत्नी को बिस्तर पर न देख घर के निचले हिस्से में गया। जहां उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी। प्रेमिका के पति को देखकर युवक कपड़े छोड़कर भाग खड़ा हुआ। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। पति ने पत्नी को काफी बुरा-भला कहा। प्रेमी की पैंट की जेब में मिले कागजात से ही उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लोगों के पूछने पर गृह स्वामी ने बताया कि युवक ने घर में घुसकर चोरी की कोशिश की। इधर, मामला संज्ञान में आने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और युवक द्वारा छोड़ा गया सामान कब्जे में ले लिया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि युवक को बुलाया जाएगा। फिलहाल इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed