फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When the dowry demand was not met, the married woman was pulled by putting a rope around her neck

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को गले में रस्सी डालकर खींचा

Sat, 29 Jun 2024 03:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
When the dowry demand was not met, the married woman was pulled by putting a rope around her neck
पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने से नाराज ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। आरोप है कि गले में रस्सी डालकर विवाहिता को खींचा और बाद में में कमरे में डाल दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सर्किल के एक थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बताया कि एक साल पूर्व उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तक सब ठीकठाक चलता रहा। इसके बाद ससुराल के लोग दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि ननदोई ने उसके साथ कई बार छेड़खानी की। संबंध बनाने को भी धमकाया। पति के साथ मिलकर अश्लील वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ जून को ससुराल के लोगों ने उसकी पिटाई कर गले में रस्सी डालकर खींचा। अधमरा होने पर उसे एक कमरे में ले जाकर डाल दिया। किसी तरह पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। पिता ने वहां पहुंचकर उसे बंधनमुक्त कराया।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श भेज दिया, लेकिन ससुराली पक्ष के लोगों के न आने पर उसके मामले को निरस्त कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने अब पीड़िता की ओर से उसके पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी, ननद और ननदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed