फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When the bus was not available, after waiting for hours, we travelled in illegal vehicles

Pilibhit News: बस नहीं मिली तो घंटों इंतजार के बाद डग्गामार वाहनों में किया सफर

Sun, 03 Nov 2024 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
When the bus was not available, after waiting for hours, we travelled in illegal vehicles
पीलीभीत के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में रही यात्रियों की भीड़।संवाद
पीलीभीत। तमाम दावों के बाद भी भैया दूज पर रोडवेज की बसें न मिलने से बहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चौराहों पर घंटों इंतजार के बाद भी बसें न मिलने पर डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा। स्थिति इतनी खराब रही कई स्थानों पर पुरुष यात्रियों ने डग्गामार वाहनों में लटककर सफर किया।
विज्ञापन

रविवार को भैया दूज मनाई गई। ऐसे में बहनों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए रोडवेज के अधिकारियों का दावा था कि स्थानीय मार्गाें पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। मगर बरेली मार्ग के अलावा बीसलपुर, पूरनपुर, माधोटांडा मार्ग पर लोगों को रोडवेज की बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्री अपना सामान लेकर चौराहों पर इधर-उधर भटकने को मजबूर हुए। असम चौराहे से बीसलपुर और पूरनपुर को जाने वाले मार्ग पर सबसे ज्यादा डग्गामार वाहन हावी रहे। असम हाईवे पर आलम यह था कि लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मैजिक के पीछे के पायदान और खिड़की तक पर बैठकर या लटककर सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नौगवा चौराहा : ईको चालकों की मनमानी से परेशान हुए लोग

नौगवा चौराहे पर ईको कार चालकों की मनमानी हावी रही। उन्होंने सवारियों को जबरन अपने वाहन में बैठाया। कुछ यात्रियों ने अधिक भीड़ देख उतरने की कोशिश की तो उन्हें रोक दिया गया। इस दौरान चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद रही।

-
ई-रिक्शा चालकों ने भी जमकर उड़ाई मौज

परिवहन विभाग की ओर से आधी-अधूरी व्यवस्था के कारण ई-रिक्शा चालकों ने क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर जमकर मौज उड़ाई।

-
भीड़ के चलते प्रमुख चौराहों पर लगा जाम

शहर के स्टेशन, माधोटांडा मार्गों, असम, नौगवा, छतरी और गौहनिया चौराहा पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। दिनभर में करीब चार से पांच बार जाम लगा। जिससे लोगों को परेशानी हुई।

-
यात्रियों ने बयां किया दर्द
लखनऊ जाने के असम चौराहे पर पिछले करीब एक घंटे से खड़ा हुआ हूं, लेकिन कोई बस नहीं आई। इस संबंध में किसी तरह की कोई जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।
- रविंद्र
-
बरेली जाने के लिए आधा घंटे से असम चौराहे पर इंतजार कर रहा हूं। मगर जो बसें आ रही है वह फुल हैं। चालक बसों को चौराहे पर रोक ही नहीं रहे है। सवारियों को आगे पीछे उतार रहे है।
- वीरेंद्र

-
करीब सवा घंटा से बस का इंतजार कर रहे है। छोटा बच्चा है। यहां पर न तो बैठने का कोई इंतजाम है और न ही कोई सही जानकारी मिल रही है।
- ममता
-
नौगवा चौराहे पर ईको चालक ज्यादा है। यह सवारी अधिक बैठाते है। जिससे बैठने में काफी दिक्कत होती है। बस का इंतजार करते हुए करीब एक घंटा हो गया है। - रीना
-
सभी मार्गाें पर पर्याप्त बसों का संचालन कराया गया। स्थानीय मार्गाें पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए। विभाग की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। कहीं दिक्कत आई है तो जानकारी की जाएगी।

- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम

-
जंक्शन पर उमड़ी भीड़, टिकट और सीट के लिए मारामारी
रविवार को रेलवे जंक्शन पर भी भीड़ रही। शाहजहांपुर, बरेली, टनकपुर के लिए जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह फुल रहीं। सीटों को लेकर मारामारी रही। इस दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जीआरपी व आरपीएफ जरूर सतर्क रही। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed