फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When dowry demand was not met, the woman was beaten and left in her maternal home.

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की पिटाई कर मायके में छोड़ा

Fri, 06 Oct 2023 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
When dowry demand was not met, the woman was beaten and left in her maternal home.
पूरनपुर। दहेज में नकदी और जेवरात की मांग पूरी न होने पर महिला को बंधक बनाकर कई बार पीटा गया और भूखा रखा। बाद मेंं उसे मायके छोड़ दिया। पुलिस ने विवाहिता की बहन की ओर से उसके पति, सास और तीन ननदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शेरपुरकलां निवासी अनमता ने बताया कि माता-पिता के गुजर जाने पर उसने भाइयों के साथ मिलकर बहन आसता की शादी २०१५ में पीलीभीत शहर के मोहल्ला हाथीखाना निवासी फिरदौश कश्मीरी से की थी। शादी के बाद उसकी सास ने बहन के जेवरात अपने कब्जे में ले लिए और बगैर उसकी मर्जी के बिक्री कर रुपये बेटे और तीन बेटियों में बांट दिए। बहन पर मायके से नकदी और जेवरात मंगवाने का दवाब बनाया जाने लगा।
विज्ञापन

मना करने पर ननदों के कहने पर पति और सास अक्सर उसकी पिटाई करने लगे। कमरे में बंद कर दो-दो दिन भूखा रखा। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर बहन की सास उसे उसके भाइयों के घर छोड़ गई। पुलिस ने अनमता की ओर से आसता के पति फिरदौस कश्मीरी, सास, ननद वसीना, मीना, गुडिय़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी के आदेश पर दर्ज हुई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट



बीसलपुर। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के आदेश पर दियोरिया कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर कर ली। सुखदा देवी ने बताया कि उनका विवाह एक जुलाई 2022 को दियोरिया कोतवाली के गांव मुड़िया न्यूरiनपुर निवासी विनोद से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वो उसका दहेज उत्पीड़न करने लगे। वर पक्ष ने आठ जुलाई 2023 को उन्हें घर से निकाल दिया।




सुखदा देवी का कहना है कि उन्हों ने उसी समय दियोरिया कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल जेएल वर्मा ने बताया कि एडीजी के निर्देश पर सुखदा देवी के पति विनोद, जेठ रमेश, तिलकराम, जेठiनी और सास पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed