फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When dowry demand was not met, the married woman was given poisonous substance

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दिया विषाक्त पदार्थ

Sat, 05 Jul 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 05 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
When dowry demand was not met, the married woman was given poisonous substance
पीलीभीत। दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को विषाक्त पदार्थ पिला दिया। तहरीर के आधार पर सुनगढ़ी पुलिस ने पति समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी स्वाती ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 14 फरवरी 2025 को जिला संभल के शाहजीपुरा सहराय शहरीन निवासी अंशुल पुत्र प्रेमपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर पति के अलावा ससुर प्रेमपाल, सास ममता, चचिया ससुर रोहताश, चचिया सास अन्नू, देवर अभिषेक, नंद गुड़िया उसके साथ मारपीट करने लगे। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
अमरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम धुंधरी निवासी लज्जावती ने अमरिया पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति राम कुमार, ससुर ओमप्रकाश व कुनालू देवी आए दिन उसके साथ गाली गलौज करते थे। आरोप है कि 28 जून को दिन में आरोपियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed