फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wheat purchasing center has been running on paper for two and a half months

Pilibhit News: ढाई माह से कागजों पर चल रहा गेहूं क्रय केंद्र

Wed, 15 May 2024 04:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Wheat purchasing center has been running on paper for two and a half months
बीसलपुर (पीलीभीत)। सेंट्रल वेयर हाउस परिसर में भारतीय खाद्य निगम का राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पिछले ढाई माह से सिर्फ कागजों पर चल रहा है। विभाग और प्रशासन के अधिकारी इससे अनभिज्ञ है। उपजिलाधिकारी के अनुसार इस क्रय केंद्र पर अब तक हुई खरीद भी शून्य दर्शाई गई है, जबकि शून्य खरीद दर्शाने वाले केंद्रों पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

अभिलेखों के अनुसार सेंट्रल वेयर हाउस में भारतीय खाद्य निगम का राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पहली मार्च से चल रहा है, जबकि सच्चाई इससे अलग है। मूल रूप से सेंट्रल वेयर हाउस में भारतीय खाद्य निगम का राजकीय गेहूं क्रय केंद्र चल ही नहीं रहा।
विज्ञापन

अभिलेखों के अनुसार इस केंद्र के प्रभारी शशांक कुमार हैं। बताया जाता है कि केंद्र स्वीकृत होने पर शशांक कुमार ने सेंट्रल वेयर हाउस के प्रबंधक एमएल गंगवार से गेहूं भंडारित करने के लिए मुफ्त मेंं गोदाम मांगा था, पर उन्होंने मना कर दिया। इस मुद्दे को लेकर केंद्र प्रभारी और सेंट्रल वेयर हाउस प्रबंधक में काफी कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद क्रय केंद्र संचालित ही नहीं किया गया, जबकि केंद्र के लिए आवश्यक सामान मंडी कार्यालय से पहली मार्च को जारी कर दिया गया। ऐसे में विभागीय अभिलेखों के अनुसार वेयर हाउस परिसर में पहली मार्च से भारतीय खाद्य निगम का राजकीय गेहूं क्रय केंद्र विधिवत चल रहा है। केंद्र प्रभारी शशांक कुमार रोजाना केंद्र पर पूरे दिन मौजूद रहते हैं। केंद्र पर कांटा लगा हुआ है। भरपूर मात्रा में बारदाना भी मौजूद है।
यही नहीं किसानों को भुगतान करने के लिए क्रय केंद्र के बैंक खाते में भरपूर धनराशि भी है। आरोप है कि केंद्र प्रभारी की ओर से उच्चाधिकारियों को फर्जी रिपोर्ट भेजकर लगातार गुमराह किया जा रहा है कि बाजार में दाम अधिक होने के कारण यहां गेहूं नहीं आ रहा। वह गांव-गांव जाकर किसानों को केंद्र पर गेहूं लाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
बताया जाता है कि यह सब केवल कागजों पर है, हकीकत में ऐसा नहीं है। केंद्र से जुड़े कुछ अधिकारियोंं ने बिना देखे भाले ही इस केंद्र के विधिवत रूप चलने की पुष्टि भी की है। इससे साफ जाहिर है कि उन अधिकारियों ने पहली मार्च से अब तक इस केंद्र का निरीक्षण करने की जहमत ही नहीं उठाई है। (संवाद)



-
सेंट्रल वेयर हाउस में विधिवत चल रहा है केंद्र
सेंट्रल वेयर हाउस में भारतीय खाद्य निगम का राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पहली मार्च से विधिवत चल रहा है। इस केंद्र पर अब तक कितनी खरीद हुई, इसकी जानकारी केंद्र प्रभारी अथवा भारतीय खाद्य निगम के उच्चाधिकारी देंगे।
-रमेश पाल, वरिष्ठ विपणन निरीक्षक, बीसलपुर



-
सेंट्रल वेयर हाउस में पहली मार्च से भारतीय खाद्य निगम का राजकीय गेहूं क्रय केंद्र सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने केंद्र संचालन संबंधी सारी सामग्री पहली मार्च को केंद्र प्रभारी को उपलब्ध करा दी थी।
- नाजिम अली, सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति, बीसलपुर



-
परिसर में नहीं चल रहा है कोई केंद्र



सेंट्रल वेयर हाउस परिसर में भारतीय खाद्य निगम का राजकीय गेहूं क्रय केंद्र नहीं चल रहा है। भारतीय खाद्य निगम के शशांक कुमार ने उनसे क्रय केंद्र संचालन के सिलसिले में गेंहू भंडारण के वास्ते मुफ्त में गोदाम उपलब्ध कराने के लिए कहा था। उन्होंने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से संपर्क साधने का सुझाव दिया था।
- एमएल गंगवार, प्रबंधक सेंट्रल वेयर हाउस, बीसलपुर



-
केंद्र के कागजों पर चलने की कराएंगे जांच



उनके पास आने वाले आंकड़ों के अनुसार सेंट्रल वेयर हाउस में पहली मार्च से भारतीय खाद्य निगम का राजकीय क्रय केंद्र चल रहा है। दैनिक खरीद की रिपोर्ट शून्य खरीद दर्शाई जा रही है। केंद्र के सिर्फ कागजों पर चलने की जानकारी नहीं है। इस बात की जांच कराएंगे।

- महिपाल सिंह उपजिलाधिकारी, बीसलपुर
-
केंद्र पर हो चुकी हैं 1600 क्विंटल गेहूं की खरीद



भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र सेंट्रल वेयर हाउस के लिए और एक केंद्र स्टेट वेयर हाउस के लिए स्वीकृत हुआ था l जिस समय केंद्र स्वीकृत हुआ था, उस समय सेंट्रल वेयर हाउस के सामने सड़क बन रही थी। इस वजह से सेंट्रल वेयर हाउस परिसर में स्वीकृत हुआ गेहूं केंद्र भी स्टेट वेयर हाउस में स्थापित कर लिया गया। इस प्रकार स्टेट वेयर हाउस में उनके विभाग के दोनों केंद्र चल रहे हैं । दोनों केंद्रों पर अब तक 3200 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है।



-शशांक नारायण, केंद्र प्रभारी, भारतीय खाद्य निगम, बीसलपुर



---------

परिसर में चल रहा है सिर्फ एक केंद्र
परिसर में भारतीय खाद्य निगम का केवल एक राजकीय गेहूं क्रय केंद्र चल रहा है।
-दिनेश जायसवाल प्रबंधक ,स्टेट वेयर हाउस, बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed