{"_id":"65db76213bc6e1565a040cd2","slug":"wheat-purchase-dm-approves-21-more-purchasing-centers-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-112581-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंहू खरीद : डीएम ने दी 21 और क्रय केंद्राें की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेंहू खरीद : डीएम ने दी 21 और क्रय केंद्राें की मंजूरी
विज्ञापन
मार्च में प्रस्तावित है खरीद, अब तक 4000 किसानों ने कराया पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। अगले माह शुरू होने वाली गेहूं खरीद को लेकर जिलाधिकारी ने अलग-अलग एजेंसी के 21 और केंद्रों की मंजूरी दी है। ऐसे में अब 145 केंद्र हो गए हैं।
मार्च माह में गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से 15 मार्च की तिथि को तय किया गया है। बावजूद इसके इस तिथि को लेकर संशय बना हुआ है। खरीद को लेकर प्रशासन की ओर से केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है। सरकारी खरीद के लिए अब तक जिले में अलग-अलग एजेंसी के 124 क्रय केंद्रों को खोला गया था।
अब डीएम की ओर से 21 और केंद्रों को मंजूरी दी गई है। इसमें खाद्य विभाग का एक, पीसीएफ के तीन, पीसीयू के दो और नैफेड के 15 केंद्रों को मंजूरी दी गई है। डिप्टी आरएमओ वीके शुक्ला ने बताया जिले में करीब 4000 किसानों ने बिक्री के लिए पंजीकरण करवाया है।
...