फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wheat procurement will open up to 15 purchasing centers in the district

गेहूं खरीद को जिले में 15 क्रय केंद्र और खुलेंगे

Sun, 09 Apr 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 09 Apr 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य हासिल करने को 15 क्रय केंद्र और खोले जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने क्रय एजेंसियों से केंद्रों से दो दिन में प्रस्ताव देने को कहा है। 15 नए क्रय केंद्र खुलने से जिले में क्रय केंद्रों की संख्या 104 हो जाएगी। प्रदेश में प्रतिवर्ष गेहूं खरीद एक अप्रैल से प्रारंभ होती है, लेकिन सरकारी नीतियां इसकेे बाद बननी शुरू होती हैं। शायद यही कारण है कि सरकारी खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाता और किसानों को कम दाम पर गेहूं बेचना पड़ता है। योगी सरकार ने गेहूं के बम्पर उत्पादन की संभावना को देखते हुए जिले का लक्ष्य 2.10 लाख एमटी से बढ़ाकर 3.71 लाख एमटी कर दिया था। जबकि क्रय केंद्रों की संख्या 116 से घटाकर मात्र 89 कर दी गई। इससे लक्ष्य हासिल होना मुश्किल लग रहा था। अब शासन ने क्रय केंद्र बढ़ाने की अनुमति दे दी है। इस पर डीएम की अध्यक्षता में क्रय एजेंसियों के प्रबंधकों के साथ बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि जिले में 15 क्रय केंद्र और खोले जाएंगे। डीएम के निर्देश पर जिला खरीद अधिकारी एडीएम अजयकांत सैनी ने सभी क्रय प्रबंधकों से क्रय केंद्रों के प्रस्ताव मांगे हैं। प्रभारी डिप्टी आरएमओ कांती राठौर ने बताया कि क्रय एजेंसियों से दो दिन में प्रस्ताव देने को कहा गया है। प्रस्ताव मिलते ही 15 नए क्रय केंद्र खोलकर खरीद शुरू कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed