फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   weekly lockdown

प्रशासन ने जारी की गाइडलाइनः सुबह नौ से रात नौ बजे तक ही खुलेगा बाजार, रविवार को रहेगी बंदी

Sat, 05 Sep 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
weekly lockdown
पीलीभीत। शनिवार का साप्ताहिक लॉकडाउन शासन स्तर से खत्म किए जाने के फैसले के बाद जिला प्रशासन ने भी अपनी गाइड लाइन जारी कर दी है। इस गाइड लाइन में शासन के नियमों के मुकाबले कोई खास बदलाव नहीं है। सुबह नौ से रात नौ बजे तक ही बाजार खुलने के आदेश दिए गए हैं। रविवार को बाजार बंद रहेगा। साप्ताहिक बंदी के दिन रविवार को किस तरह से संचारी रोगों की रोकथाम को सैनिटाइजेशन और लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा, इसकी भी रुपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जारी की गई गाइड लाइन के तहत शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक समस्त शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। अन्य छह दिनों में बाजार खुलने की समय सीमा सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक होगी। अगर कोई साप्ताहिक बाजार रविवार को लगता आया है तो उसे सप्ताह के अन्य छह दिनों में कभी भी लगाया जा सकता है। धार्मिक स्थलों में भी सामाजिक दूरी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी प्रतिबंधों का पालन सख्ती से कराना होगा। औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्पडेस्क बनानी होगी। आवश्यक सेवाएं, स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय सेवाएं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पहले की तरह होती रहेगी। इनसे जुड़े व्यक्तियों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नही रहेगा। सफाई एवं स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए अभियान चलाया जाएगा। सार्वजनिक स्थल अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, औद्योगिक प्रतिष्ठान, चौराहों पर प्रशासन-पुलिस और नगरपालिका द्वारा जागरूकता को प्रयास किए जाएंगे। पुलिस-प्रशासन साप्ताहिक लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएगा। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि साप्ताहिक बंदी और बाजार खुलने के वक्त अधिकारियों को कड़ाई से नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed