फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Weather Updates rain forecast in Pilibhit on March 24

Weather Update: पीलीभीत में 24 मार्च को भी बारिश के आसार, किसानों की बढ़ रही चिंता

Tue, 21 Mar 2023 06:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Mar 2023 06:16 PM IST
सार

पीलीभीत में बारिश के बाद मंगलवार दोपहर को मौसम तो साफ हो गया, लेकिन 24 मार्च को फिर बारिश होने के आसार हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ रही है। खेतों में कटी पड़ी फसलें डूब गई हैं। 

विज्ञापन
Weather Updates rain forecast in Pilibhit on March 24
बारिश से खेत में गिरी गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद 36 घंटे बारिश के बाद मौसम साफ तो हुआ, लेकिन 24 मार्च को फिर बारिश होने की संभावना किसानों की चिंता को कम नहीं होने दे रही है। खेतों में बिछी पड़ी गेहूं की फसल देखकर किसान पहले से ही परेशान हैं।

विज्ञापन


सोमवार की रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को सुबह 11 बजे तक होती रही। बारिश ने किसानों के साथ ही जनमानस की समस्याओं को बढ़ा दिया। दिहाड़ी मजदूर अपने काम पर नहीं जा सके तो फुटकर दुकानदारों के सामने भी रोजी-रोटी की समस्या हो गई। 

विज्ञापन

दोपहर बाद साफ हुआ मौसम 

दोपहर बाद मौसम खुला, तब हल्की भीड़ सड़क पर दिखाई दी। इधर मौसम विभाग ने 24 मार्च को फिर बारिश होने की आशंका जताई है। यह आशंका किसानों को चिंता में डाल रही है। अगर 24 को भीषण बारिश हुई तो रही सही फसल भी बर्बाद हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


Pilibhit News: 36 घंटे में 30 एमएम हुई बारिश ने किसानों को रुलाया, गेहूं की 20 फीसदी फसल नष्ट

मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस ढाका ने बताया मंगलवार की रात बारिश हो सकती है। बुधवार को मौसम साफ रहेगा और बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार नहीं है। 24 मार्च को फिर से बारिश होने की संभावना है। बीते 36 घंटे में करीब 30 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बारिश से चरमराई विद्युत व्यवस्था 

पहले हड़ताल और फिर उस बारिश ने शहर की विद्युत व्यवस्था को चरमरा दिया। सोमवार के बाद मंगलवार को भी शहर में फॉल्ट की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। खकरा फीडर से जुड़े दस मोहल्लों में रात तीन बजे गुल हुई आपूर्ति को मंगलवार सुबह दस बजे दुरुस्त किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed