फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The products of rural sisters were in full swing at Saras Mela

Pilibhit News: सरस मेले में ग्रामीण दीदियों के उत्पादों की रही धूम

Sun, 25 Oct 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 25 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The products of rural sisters were in full swing at Saras Mela
शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित मेले में खरीददारी करतीं महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जनपद सरस मेले में खरीदारों की भीड़ रही। मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से तैयार उत्पाद लोगों को आकर्षित किया। इसमें महिलाओं के तैयार उत्पाद की लोगों ने खरीददारी की। शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेले का समापन हो गया।
बृहस्पतिवार से शहर के गांधी स्टेडियम में सरस मेले का आयोजन चल रहा है। शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय मेले का समापन हो गया। मेले में 51 स्वयं सहायता समूहों के 30 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें पर्स, पोटली, करवाचौथ और दीपावली से संबंधित सामान, डिजाइनर कुर्ती, सहारनपुर की लकड़ी से बने उत्पाद और भदोही की कालीन सहित कई आकर्षक वस्तुएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

----
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। पहल ग्रामीण सेवा समिति की ओर से बाघ के हमले से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। मॉम्स प्राइड स्कूल की चेयरमैन ने शानदार प्रस्तुति देने वाले एक बच्चे को 1,100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
20 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न
कार्यक्रम के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से 20 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, उपायुक्त वंदना सहित अन्य लोगों ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित मेले में खरीददारी करतीं महिलाएं। संवाद

शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित मेले में खरीददारी करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed