{"_id":"6add0a6c898be6cb150f8fb0","slug":"three-day-yuva-swar-sadhana-from-october-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-171896-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 26 अक्तूबर से तीन दिवसीय ‘युवा स्वर साधना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 26 अक्तूबर से तीन दिवसीय ‘युवा स्वर साधना’
Sun, 25 Oct 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय संगीत और युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए 26 से 28 अक्तूबर तक तीन दिवसीय ‘युवा स्वर साधना’ कार्यक्रम शहर के गांधी स्टेडियम प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। इसमें लोकगायन, शास्त्रीय गायन और वाद्य संगीत की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
यह आयोजन संस्कृति मंत्रालय के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज और मां विंध्यवासिनी सामाजिक उद्धार कला संगम के सहयोग से हो रहा है। कार्यक्रम संयोजक सरिता तिवारी ने बताया कि ‘युवा स्वर साधना’ युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के पहले दिन 26 अक्तूबर को दीक्षा त्रिपाठी लोकगायन और आयुष द्विवेदी शास्त्रीय गायन करेंगे। 27 अक्तूबर को पार्थ मिश्रा, आयुषी पाण्डेय लोकगायन और रतन श्री बांसुरी वादन प्रस्तुत करेंगे। अंतिम दिन 28 अक्तूबर को सुरभि पाण्डेय लोकगायन और अंकुर श्रीवास्तव शास्त्रीय गायन करेंगी।संवाद