{"_id":"6add0999448ee520f706ed74","slug":"on-bagless-day-students-learned-the-importance-of-construction-works-and-public-services-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-171864-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बैगलेस डे पर विद्यार्थियों ने जाना निर्माण कार्यों और सार्वजनिक सेवाओं का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बैगलेस डे पर विद्यार्थियों ने जाना निर्माण कार्यों और सार्वजनिक सेवाओं का महत्व
Sun, 25 Oct 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
खासपुर गांव में स्कूलों बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के बारे में जाना। संवाद
कलीनगर। तहसील क्षेत्र के खासपुर गांव स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में बैगलेस डे के तहत विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। इस दौरान विद्यार्थियों ने निर्माण कार्यों, सार्वजनिक अवसंरचना, स्थानीय कारीगरों के हुनर और जलापूर्ति व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की।
गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को दैनिक जीवन में उपयोगी कौशल और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। निर्माण स्थल एवं सार्वजनिक अवसंरचना के अध्ययन के दौरान विद्यार्थियों को भवन निर्माण, सड़कों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के महत्व के बारे में बताया गया। स्थानीय कारीगरों के भ्रमण के दौरान बच्चों ने उनके काम करने के तरीकों, कौशल और पारंपरिक कला को करीब से समझा। वहीं, जलापूर्ति एवं सार्वजनिक सेवाओं से संबंधित गतिविधियों में जलापूर्ति व्यवस्था, जल संरक्षण और आमजन को मिलने वाली सुविधाओं की उपयोगिता की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्रीकृष्ण, अनुदेशक विनोद कुमार और रामवीर मौजूद रहे। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया। संवाद