{"_id":"63b31c405eb19d224974576b","slug":"weather-pilibhit-news-bly5088613163","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धूप भी कम नहीं कर सकी कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धूप भी कम नहीं कर सकी कंपकंपी
विज्ञापन
पीलीभीत। सोमवार की सुबह कोहरे की चादर तो नहीं थी लेकिन धुंध बनी रही। ठंडी हवा भी काफी तेज चली। बाद में सुबह दस बजे धूप खिली लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण सर्दी कम नहीं हो सकी। ऐसे में लोग ठंड से परेशान रहे। शाम होते ही ठंड और बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
रविवार को मौसम काफी ठंडा रहा और पूरे दिन तेज हवा चलने से सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। कोहरे ने भी आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सोमवार को सुबह कोहरा तो नहीं छाया लेकिन धुंध छाई रही। सुबह दस बजे सूर्य देव ने दर्शन दिए और तेज धूप खिली लेकिन हवा के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी। पूरे दिन गलन बनी रही।
हवा के चलने से लोग ठंड से खुद को बचाते देखे गए। शाम होते ही हवा ने और तेजी पकड़ ली और इससे तापमान में गिरावट आ गई। सोमवार को अधिकतम 14.4 तो न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रह गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ.एसएस ढाका ने बताया कि मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। धूप खिलेगी लेकिन सर्द हवाएं चलती रहेंगी।
--
दो दिन का यह रहा तापमान
अधिकतम न्यूनतम
01 जनवरी 14.9 6.8
02 जनवरी 14.4 6.3
(डिग्री सेल्सियस में)