फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   weather

रिमझिम बारिश ने सड़कों पर फैलाई कीचड़, आज से आसमान साफ

Thu, 30 Jan 2020 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
weather
पीलीभीत। पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार को भी दिखाई दिया। सुबह से ही बादल छाए रहे। रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे ठंडक और बढ़ गई। सड़कों पर कीचड़ होने से लोगों का शहर में निकलना दूभर हो गया। दोपहर बाद आसमान साफ होने से धूप खिली तो लोगों ने राहत महसूस की। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने पर बृहस्पतिवार से घनी धूप निकलने के आसार हैं।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक दिन पूर्व मंगलवार को पूरे दिन रिमझिम बारिश होती रही। इसी तरह से बुधवार को दोपहर तक दिन भी रिमझिम बारिश में ही बीत गया। सुबह तड़के बारिश शुरू हुई। इसके बाद दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। कई बार सूर्यदेव चमके, मगर चंद मिनट में ही बादलों में छिप गए। हल्की बारिश होने के मामूली जलभराव निचले इलाकों में रहा। बारिश रुकने पर कुछ ही देर में नालियों के रास्ते पानी निकल गया। हालांकि उसके बाद कीचड़ ने अव्यवस्था फैला दी। डेयरियों से निकला गोबर और सड़क पर जमा कूड़ा-करकट कीचड़ के रुप में मुसीबत बन गया। इससे राहगीरों को निकलने में दिक्कत आई। बाइकर्स को हादसे का डर सताता रहा। तापमान में भी गिरावट आई। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर बाद आसमान साफ होने से सूर्य देव ने दर्शन दिए तो लोगों ने राहत महसूस की। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर 29 जनवरी की मध्य रात्रि के बाद खत्म हो जाएगा। अब आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और खिली धूप निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed