फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   weather in Pilibhit

बूंदाबांदी के बाद भीषण गर्मी से राहत, अभी मौसम में रहेगा उतार-चढ़ाव

Tue, 30 Jun 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
weather in Pilibhit
पीलीभीत। मानसून की गति कम होने से तेज बारिश की उम्मीद पर फिलहाल तो कुछ समय के लिए पानी फिर गया है। मगर, रविवार की शाम से मौसम में आए बदलाव के बाद रात में तेज गति से आंधी और उसके बाद बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। अभी पांच दिन तक मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा। कभी बादल छाए रहने के बाद हल्की मध्यम बारिश होगी तो कभी धूप निकलने से उमस और तेज गर्मी रहेगी।
विज्ञापन

रविवार देर शाम से मौसम में शुरू हुए बदलाव का असर सोमवार को भी रहा। सुबह से ही बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर में कुछ देर के लिए गर्मी और उमस पड़ी। इसके बाद देर रात बारिश की स्थिति भी बनी। कुल मिलाकर सोमवार को अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। लोगों को बीते 25 दिन से चली आ रही भीषण गर्मी से निजात मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता का कहना है कि मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश खासतौर से बरेली मंडल और तराई के इलाके में प्रवेश कर चुका है। मगर, उसकी रफ्तार कुछ हल्की पड़ गई है। इसी वजह से भारी बारिश का अनुमान हल्की बारिश में तब्दील हो गया है। आगामी पांच दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दो से चार जुलाई तक भी बारिश की आशंका बनी हुई है। उसके बाद मानसून तेजी पकड़ेगा और बारिश तेज होगी। तब तक कभी बादल छाए रहेंगे तो कभी धूप निकलेगी और 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। उस दौरान बूंदाबांदी या हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed