{"_id":"d1079e4965d13dc79d4387679b243d08","slug":"weather-hindi-news-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीले तूफान का तराई में असर, पारा गिरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीले तूफान का तराई में असर, पारा गिरा
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार को पारा लुढ़क कर अधिकतम 15.07 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह से लेकर देर सायं तक कोहरे की फुहार ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। वहीं पूरे दिन धूप न निकलने से लोग कंपकंपाते नजर आए। स्कूली बच्चे भी ठिुठरते हुए स्कूल आते जाते देखे गए। बाजार में भी भीड़ कम दिखी। रेलवे स्टेशन बस स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटे जैसी स्थिति बनी हुई थी। ठंड के प्रकोप के चलते बुजुर्गों को भी खासी दिक्कत हुई और वे दिनभर घर से नहीं निकल सके। रिक्शाचालक भी ठिठुरते रहे। बाइक सवारों को भी काफी दिक्कत हुई। पूरे दिन लोग गर्म कपड़ों में ढके होने के बाद भी लोग ठंड से कांपते रहे। शाम होते ही ठंड का प्रकोप बढ़ता देख दुकानदार भी जल्दी दुकानें बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन