{"_id":"3863a5fca22ef3431f5e6c3a2b832fb9","slug":"weather-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sat, 13 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा लुढ़ककर 8.9 डिग्री पर आ गया। इससे ठिठुरन व गलन और बढ़ गई। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
सुबह से हुई बारिश से जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पूरे दिन रुक-रुक कर हुई बारिश से ठंडक के साथ दुश्वािरयां बढ़ गईं। मौसम के बदलते रुख के चलते बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरतमंद लोग गर्म कपड़ों से खुद को ढककर ही बाहर निकले। दोपहर बारिश थमने के बाद सूर्यदेव भी लुका छिपी करते रहे। हालांकि देरशाम तक चली ठंडी हवाओं ने मौसम में ठिठुरन और गलन बढ़ा दी। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और चौराहों पर भी रोज की अपेक्षा भीड़ भाड़ कम रही।
रेलवे व रोडवेज में कम दिखे यात्री
यकायक मौसम में आए बदलाव के चलते बस स्टैंडों पर यात्रियों की संख्या शनिवार को कम दिखी। एआरएम रोडवेज एसके वर्मा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि फेरे आदि कम करने को दिशा निर्देश न मिलने के कारण बसों के फेरे में फिलहाल कोई कमी नहीं की गई है। रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ कम रही। लखनऊ से बरेली जाने वाली रुहेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़घंटा विलंब से पीलीभीत पहुंची।
गेहूं, गन्ने को फायदा, सब्जियों को नुकसान
बारिश होने से गेहूं व गन्ने की फसल को फायदा होने के साथ पालेज को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिक एसएस ढाका ने बताया कि बारिश से पाला पड़ने की संभावना बढ़ी है। आलू में झुलसा रोग के साथ अन्य सब्जी फसलों को इससे नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
सप्ताह भर का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
13 दिसंबर 16.4 8.9
12 दिसंबर 29.9 9.2
11 दिसंबर 21.3 9.5
10 दिसंबर 22.2 9.1
09 दिसंबर 22.5 9.5
08 दिसंबर 23.1 9.4
07 दिसंबर 21.5 10.6
14 स्थानों पर लगे अलाव
ठंड बढ़ते ही नगर पालिका की ओर से शहर के छतरी चौराहा, मूलचंद धर्मशाला, नकटादाना चौराहा, सुनगढ़ी थाने के पास, गैस चौराहा, छिपियान चौराहा, ड्रंमडगंज चौराहा आदि स्थानों समेत 14 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है।
पूरनपुर, बीसलपुर में जनजीवन प्रभावित
पूरनपुर। नगर क्षेत्र में बूंदाबादी से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। जगह-जगह लोग अलाव के आसपास हाथ सेकते दिखे। बाजार में भी भीड़-भाड़ कम रही। राजस्व और नगर पालिका की ओर से अलाव न जलवाए जाने से गरीब तबके लोग ठिठुरते दिखे। बीसलपुर में शनिवार को हुई बूंदाबांदी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। अधिकांश लोग घराें में ही कैद रहे। बाजार, ट्रेनों और बसों में काफी कम भीड़ दिखाई दी।