फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Weather deteriorated in Terai, temperature increased even after rain

Pilibhit News: तराई में बिगड़ा मौसम, बारिश के बाद भी तापमान में हुई वृद्धि

Sun, 04 Feb 2024 09:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Weather deteriorated in Terai, temperature increased even after rain
शहर में रविवार को आसमान में छाये बादल । संवाद
पीलीभीत। शनिवार रात से तराई में मौसम का मिजाज बिगड़ गया। तेज हवा चलने के साथ ही बादल छा गए और बारिश होने लगी। रविवार दोपहर तक रुक-रुककर बारिश होती रही। दोपहर में बारिश थमने के बाद कुछ देर के लिए धूप निकली। रविवार को बारिश होने के बाद भी अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम से ही बादल छा गए थे। कुछ देर बाद ही बारिश शुरू हो गई। रविवार दोपहर तक बारिश होती रही। इस कारण मौसम सर्द हो गया। जिले में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। दोपहर में जब बारिश थमी तो धूप खिली। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन कुछ देर बाद ही फिर से बादल छा गए। तेज हवा चलने लगी। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी होती रही।
विज्ञापन

रविवार को बारिश होने के बाद भी अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम 17.3 और न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed