फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Weather change in district.

Pilibhit News: रातों में और बढ़ेगी ठंड, दिन में धूप खिलने से मिलेगी राहत

Sun, 23 Nov 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 23 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Weather change in district.
पीलीभीत। पिछले सप्ताह तराई में रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे चला गया था। इससे ठंड बढ़ने लगी, लेकिन फिर न्यूनतम तापमान में लगातार एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी होने लगी थी। अब अगले सप्ताह से रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह अचानक कोहरा आ गया। कोहरा काफी देर तक छाया रहा। बाद में कोहरा छंट जाने के बाद खिली धूप कमजोर रही। साथ ही हवा चलने लगी। इससे लोगों को पहली बार दिन में भी ठंड का अहसास हुआ। सूर्यास्त के बाद ढंड बढ़ने लगी। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि शनिवार को तराई के जिले में न्यूनतम तापमान 11.9 एवं अधिकतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार अगले सप्ताह से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाने का पूर्वानुमान है। इससे रातों में ठंड बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान घटकर नौ डिग्री के आसपास रह जाने की संभावना है लेकिन अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। सुबह हल्का कोहरा आएगा। बाद में अच्छी धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

इस तरह रहा तापमान में उतार-चढ़ाव
तिथि अधिकतम न्यूनतम
15 नवंबर 26.1 9.8
16 नवंबर 26.4 10.3
17 नवंबर 26.2 10.1
18 नवंबर 26.6 10.5
19 नवंबर 26.8 10.9
20 नवंबर 27.1 11.9
21 नवंबर 26.2 12.1
22 नवंबर 26.4 11.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed