फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Weather change in district.

Pilibhit News: तराई में पूरे दिन छाए रहे बादल, रुक रुककर हुई बूंदाबांदी

Fri, 31 Oct 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 31 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Weather change in district.
पीलीभीत। तराई के इस जिले में फिर पूरे दिन बादल छाए रहे। साथ ही रुक रुककर बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी के कारण वे किसान काफी चिंतित रहे, जिनके धान की अभी बिक्री नहीं हो सकी। मंडी में धान के ढेरों को उन्हें भीगने से बचाने के लिए तिरपाल से ढंकना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह होते ही आसमान पर बादल उमड़ने लगे। इसके साथ ही बूंदाबांदी होने लगी। कुछ देर बाद बूंदाबांदी तो थम गई लेकिन आसमान पर बादल छाए रहे। इसके बाद दोपहर में फिर कुछ देर तक बूंदाबांदी हुई। मंडियों में किसान अपने धान की ढेरियों को तिरपाल से ढंकते रहे क्योंकि अगर बारिश की बूंदें धान में गिरीं तो नमी बढ़ जाने का अंदेशा रहता है।
विज्ञापन

राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28.2 एवं न्यूनतम 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। डॉ. ढाका के अनुसार मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार और शनिवार को भी आसमान पर बादल उमड़ने के साथ ही बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed