{"_id":"66b9f4f2abc0e100210a44df","slug":"we-will-try-to-make-pilibhit-lok-sabha-constituency-a-model-jitin-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120875-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र को मॉडल बनाने का करेंगे प्रयास : जितिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र को मॉडल बनाने का करेंगे प्रयास : जितिन
विज्ञापन
बीसलपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा विकास करवाकर पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र को मॉडल बनाने का पूरा प्रयास करेंगे।
जितिन प्रसाद सोमवार को मधवापुर, कटैइया, दियोराजपुर, रंभोजा, पैतबोझी और मोहम्मदपुर गांवोंं में भाजपा के तत्वावधान में आयोजित जन सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। साथ ही जनता की समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।
जितिन ने कहा कि पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र की जनता ने उन पर पूरा विश्वास कर भारी मतों से जिताया। जनता के इस विश्वास को और अधिक मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर कई लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्र दिए। इस पर जितिन ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित समस्याओं का अतिशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जितिन प्रसाद ने कहा कि समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा।