फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Waterlogging in hundreds of villages in rural areas, difficulty in commuting

Pilibhit News: देहात क्षेत्र के सैकड़ों गांव में जलभराव, आने-जाने में परेशानी

Wed, 10 Jul 2024 04:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in hundreds of villages in rural areas, difficulty in commuting
बीसलपुर में गांव गुलैदा के पास कटी सड़क।संवाद
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र में नगर के दुबे, दुर्गाप्रसाद, एकता नगर, सरस्वती विहार, पटेलनगर, रामलीला काॅलोनी, शिवाजी नगर के अलावा राजकीय कृषि बीज भंडार, मंडी समिति, सेंट्रल वेयर हाउस, ब्लॉक, पशु अस्पताल आदि इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को निकलने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव नवदिया सितारगंज, कितनापुर, घटगवां, नवदिया भगत, कंधरापुर, पटनिया, चौसर हरदोपट्टी, किशनी, परेवा, मितेपुर, अहिरवाड़ा, दुवहा, मीरपुर वाहनपुर, भैंसटा जलालपुर, मुसेली, राजूपुर कुुंडरी आदि में पानी होने से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

गांव चौसरा जाने वाले दोनों मार्गों पर जलभराव अधिक होने से यातायात प्रभावित हुए। गांव गुलैंदा के पास पक्की सड़क कट गई। कटना नदी के पानी का भी कुछ क्षेत्रों में असर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर बंद रहा आवागमन
बरखेड़ा। देवहा नदी का पानी चढ़ने से नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर आवागमन मंगलवार को बंद रहा। इसके अलावा गांव सतरापुर, जिरोनिया, रायपुर, सिमरिया ताराचंद, जिउर्रह कल्यानपुर, मचवाखेड़ा, बहादुरपुर, पुरनापुर, गाजीपुर मुगल समेत 20 गांव में जलभराव की स्थिति बनी रही। ग्राम गाजीपुर कुंडा से देवहा नदी के बीच एक किलोमीटर दायरे में सड़क पर पानी का तेज बहाव होने से आवागमन बंद रहा। संवाद
--
कटना नदी का गांव करनपुर चक्र में घुसा पानी
बिलसंडा। नगर व देहात के क्षेत्रों में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को कटना नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव करनपुर चक्र के करीब दस घरों में पानी घुस गया। गांव निवासी देवदत्त और नंदराम का कच्चे मकान भी गिर गए। संवाद
--

बाढ़ में फंसे ग्रामीण ने पेड़ पर चढ़कर 20 घंटे बिताए
अमरिया। सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव बेहरी निवासी रामलाल तहसील क्षेत्र के हिमकनपुर गांव के पास बाढ़ के पानी में फंस गए। जान बचाने के लिए करीब 20 घंटे तक रामलाल पापुलर के पेड़ पर चढ़े रहे। ग्रामीण पशुओं को घास चराने के लिए देवहा नदी के किनारे गया था। मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर ग्रामीण को सुरक्षित निकाला। संवाद


--
बिलसंडा : चार लोगों को सुरक्षित निकाला
बिलसंडा। क्षेत्र के गांव शीतलपुर में बाढ़ के पानी के बीच कंबाइन खराब हो जाने से चार लोग फंस गए थे। जलस्तर बढ़ने से इन लोगों ने कंबाइन पर चढ़कर खुद को सुरक्षित किया था। एसडीएम ने जिले से मदद मांगी। मंगलवार देर रात एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। संवाद

बीसलपुर में गांव गुलैदा के पास कटी सड़क।संवाद

बीसलपुर में गांव गुलैदा के पास कटी सड़क।संवाद

बीसलपुर में गांव गुलैदा के पास कटी सड़क।संवाद

बीसलपुर में गांव गुलैदा के पास कटी सड़क।संवाद

बीसलपुर में गांव गुलैदा के पास कटी सड़क।संवाद

बीसलपुर में गांव गुलैदा के पास कटी सड़क।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed