{"_id":"64a46ca4bec3bbc27000b014","slug":"water-supply-to-only-10-percent-of-houses-in-bisalpur-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-564-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसलपुर में सिर्फ 10 फीसदी घरों को ही जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसलपुर में सिर्फ 10 फीसदी घरों को ही जलापूर्ति
Wed, 05 Jul 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। अपर जिलाधिकारी रामसिंह गौतम ने नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगर के सिर्फ 10 फीसदी आवासों में ही जलापूर्ति किए जाने पर एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है। एसडीएम ने प्रभारी अधिशासी अधिकारी को कारण सहित रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
नगर पालिका परिषद प्रशासन के नगर के 90 फीसदी घरों में जलापूर्ति न कर पाने की शिकायत को एडीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्हें बताया गया कि नगर पालिका परिषद प्रशासन सिर्फ 10 फीसदी घरों को ही पानी उपलब्ध करा पा रहा है। बाकी 90 फीसदी घरों में गृहस्वामियों को खुद पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। एडीएम ने नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी आरके राजवंशी से रिपोर्ट मांगी है।