{"_id":"674ff78a153aa3d9090a7395","slug":"water-supply-remained-stalled-in-five-wards-even-on-the-sixth-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-126621-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छठे दिन भी ठप रही पांच वार्डों में पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छठे दिन भी ठप रही पांच वार्डों में पानी की आपूर्ति
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह।
पूरनपुर। मोटर फुंकने से नगर के पांच वार्डों की पानी की आपूर्ति मंगलवार को छठे दिन भी ठप रही। जलापूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को पानी के संकट से जूझना पड़ा।
नगर में पानी की आपूर्ति जायसवाल कॉलोनी और लाइनपार में जिला पंचायत के डाक बंगला परिसर में स्थित वाटर बाक्स से होती है। नगर में रेलवे की पटरी बीच में है। इसके दक्षिण में 20 तो उत्तर में पांच वार्ड हैं। लाइनपार के पांच वार्डों और पूरनपुर देहात के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति पांच दिन पहले मोटर फुंकने से ठप हो गई थी। इसे मंगलवार को छठे दिन भी सुचारू नहीं किया जा सका। इससे उपभोक्ताओं को असुविधा हुई।--
एक पखवाड़े से लड़खड़ाई है व्यवस्था
13 नवंबर को भूमिगत पाइप फटने से लाइनपार के पांच वार्डों और देहात क्षेत्र के कुछ हिस्से की पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी। इसे 16 नवंबर को सुचारू किया गया था। 22 नवंबर को पैनल खराब होने से लाइनपार की पानी की आपूर्ति फिर ठप हुई। इसे 25 नवंबर को सुचारू किया गया। दो दिन बाद फिर मोटर फुंकने से क्षेत्र की पानी की आपूर्ति ठप हो गई। तब से पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
--
लाइनपार की पानी की आपूर्ति अक्सर ठप हो जाती है। छह दिन से ठप पानी की आपूर्ति अब तक सुचारू नहीं हो सकी है। इससे लोगों को असुविधा हो रही है। पीने का पानी मोहल्ले में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप से भरकर लाना पड़ रहा है।
- जितेंद्र सिंह, लाइनपार
--
पानी की आपूर्ति न मिलने से लोग परेशान है। नहाने, कपड़ों को धोने आदि को लेकर लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ता है। सर्वाधिक समस्या पीने के पानी की है। लोग घरों से दूर लगे हैंडपंपों से पीने का पानी भरकर लाने के लिए मजबूर हैं।
- राधेश्याम गिरि, लाइनपार
--
लाइनपर के वाटर बॉक्स के मोटर में खराबी के चलते पेयजल आपूर्ति ठप है। मैकेनिक खराबी को दूर करने में जुटे हैं। शीघ्र ही खराबी दूर कराकर पानी की सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।
- लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
नगर में पानी की आपूर्ति जायसवाल कॉलोनी और लाइनपार में जिला पंचायत के डाक बंगला परिसर में स्थित वाटर बाक्स से होती है। नगर में रेलवे की पटरी बीच में है। इसके दक्षिण में 20 तो उत्तर में पांच वार्ड हैं। लाइनपार के पांच वार्डों और पूरनपुर देहात के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति पांच दिन पहले मोटर फुंकने से ठप हो गई थी। इसे मंगलवार को छठे दिन भी सुचारू नहीं किया जा सका। इससे उपभोक्ताओं को असुविधा हुई।