{"_id":"6894fbe784bc5f52b0031b3a","slug":"water-level-in-dhruv-colony-has-reduced-so-it-is-still-difficult-to-go-to-khirkiya-bargadia-road-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-141409-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ध्रुव कॉलोनी में घटा पानी, तो खिरकिया बरगदिया मार्ग पर जाना अब भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ध्रुव कॉलोनी में घटा पानी, तो खिरकिया बरगदिया मार्ग पर जाना अब भी मुश्किल
Fri, 08 Aug 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा का जलस्तर कम होने पर ध्रुव कॉलोनी के चारों ओर आबादी और खेतों में भरा पानी निकलने से लोगों को राहत मिली है। खिरकिया बरगदिया जाने वाले रास्ते पर डेढ़ फिट पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। नदी का जलस्तर कम होने पर कटान के खतरे की आशंका व्यक्त की जा रही है। वनबसा बैराज से शारदा नदी में रिलीज होने वाले पानी की मात्रा बृहस्पतिवार को कम रही। सुबह करीब आठ बजे 1.18 लाख क्यूसेक पानी रिलीज होने के बाद इसकी मात्रा लगातार कम होती गई। इससे नदी का जलस्तर कम होने से स्थिति सामान्य होने लगी। ध्रुव कॉलोनी के चारों ओर आबादी में घुसा पानी भी निकल गया। गांव चंदिया हजारा से खिरकिया बरगदिया, ढक्काचाट जाने वाले रास्ते पर डेढ़ फिट तक पानी भरा है।
दोनों गांव के अलावा ध्रुव कॉलोनी, राजन कॉलोनी, 12 परिवार कॉलोनी, पुरबिया कॉलोनी, परितोष कॉलोनी, महाराज कॉलोनी, पहाड़ापुर कॉलोनी, विमल कॉलोनी के लोगों को पानी में घुसकर आवागमन करना पड़ रहा है। नदी का जलस्तर कम होने से लोग कटान के खतरा की आशंका व्यक्त कर रहे है। संवाद
विज्ञापन
दोनों गांव के अलावा ध्रुव कॉलोनी, राजन कॉलोनी, 12 परिवार कॉलोनी, पुरबिया कॉलोनी, परितोष कॉलोनी, महाराज कॉलोनी, पहाड़ापुर कॉलोनी, विमल कॉलोनी के लोगों को पानी में घुसकर आवागमन करना पड़ रहा है। नदी का जलस्तर कम होने से लोग कटान के खतरा की आशंका व्यक्त कर रहे है। संवाद
विज्ञापन