{"_id":"6194062702e5745381783069","slug":"water-hut-inaugurated-pilibhit-news-bly4663727199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंचे वन मंत्री, चूका के सिग्नेचर गेट और वाटर हट का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंचे वन मंत्री, चूका के सिग्नेचर गेट और वाटर हट का किया उद्घाटन
विज्ञापन
चूका बीच में वाटर हट से डैम का नजारा देखते वनमंत्री।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के नए पर्यटन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेश के वनमंत्री दारा सिंह चौहान परिवार के साथ पीटीआर पहुंचे। दो दिवसीय दौरे पर आए वनमंत्री ने मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पर गारद से सलामी लेने के बाद महोफ रेंज के चार नंबर गेट पर बने सिग्नेचर गेट और चूका बीच की वाटर हट का फीता काटकर उद्घाटन किया। वनमंत्री की अगुवाई में पीसीसीएफ टाइगर प्रोजेक्ट और वाइल्ड लाइफ के साथ मंडल और जनपद के वन अफसर मौजूद रहे। शाम को वनमंत्री ने परिवार के साथ जंगल सफारी का भी आनंद लिया।
कोविड के चलते लंबे समय के बाद 15 नवंबर को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के नए पर्यटन सत्र का फील्ड डायरेक्टर जावेद अख्तर ने सोमवार को फीता काटकर शुभारंभ कर दिया था। इसके बाद सैलानी चूका बीच और जंगल की सैर करने पहुंचने लगे। हालांकि वनमंत्री दारा सिंह चौहान के कार्यक्रम को लेकर अफसर तैयारियों में जुटे रहे। सोमवार देर शाम ही पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ पवन कुमार और टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट कमलेश कुमार ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंचकर तैयारियां का जायजा लिया था। मंगलवार दोपहर एक बजे वनमंत्री का काफिला मुस्तफाबाद पहुंचा। गारद की सलामी लेने के बाद करीब एक घंटा तक वनमंत्री मुस्ताफाबाद में ही रुके रहे।
वनमंत्री के दौरे में न हो जाए कोई भूल, दौड़ते नजर आए अफसर
वनमंत्री दारा सिंह चौहान का मंगलवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर पूर्व से ही लखनऊ से लेकर मंडल तक के अफसरों ने कैंप कर तैयारियों को पूरा किया। दोपहर एक बजे मंत्री का काफिला जैसे ही मुस्तफाबाद पहुंचा, अफसर अलर्ट हो गए। स्वागत करने के बाद गारद से सलामी लेकर मंत्री गेस्ट हाउस में चले गए। लेकिन दौरे के दौरान कोई भूल न हो जाए, अफसर दौड़ते नजर आए। वनमंत्री के सिग्नेचर गेट पहुंचने से पहले ही डीएफओ और चीफ कंर्जवेट ललित कुमार वहां पहुंचे और तैयारियां की।
विज्ञापन
वन मंत्री के ग्रुप फोटो की अफसरों में दिखी दिलचस्पी
मुस्तफाबाद से रवाना होने के बाद वनमंत्री का काफिला महोफ के चार नंबर गेट स्थित सिग्नेचर गेट पर पहुंचा। यहां तय कार्यक्रम के तहत वनमंत्री ने सिग्नेचर गेट के शिलापट्ट का शिलान्यास और फीता काटकर गेट का शुभारंभ किया। इस दौरान अफसरों में वनमंत्री के साथ ग्रुप फोटो की दिलचस्पी दिखी। इसके बाद वनमंत्री ने सिग्नेचर गेट के सामने परिवार और अफसरों के साथ ग्रुप फोटो करवाई।
काफिले के बीच में न आए कोई वाहन, बैरियर लगाकर रोका यातायात
वनमंत्री का काफिला मुस्ताफाबाद से जैसे ही चूका बीच के लिए रवाना हुआ। इससे पहले ही पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया। अफसरों के निर्देश पर मुख्यमार्ग पर तैनात कर्मचारियों ने बैरियर नीचे कर यातायात को रोक दिया। मुस्तफाबाद के साथ लालपुल के निकट माधोटांडा खटीमा मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात को रोक दिया गया। राहगीर भी प्रतीक्षा करते नजर आए।
वाटर हट का शुभारंभ कर खूबसूरती के कायल हुए वनमंत्री
चूका बीच में बने वाटर हट को इस बार नया रूप दिया गया है। मंगलवार को वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने चूका बीच पहुंचकर वाटर हट का उद्घाटन किया। इसके बाद हट की खूबसूरती को चारों ओर से निहारा। वाटर हट से डैम का नजारा देख वनमंत्री काफी खुश दिखाई दिए।
सत्ताधारी नेता और कार्यकर्ता दिखे नदारद
वनमंत्री के जनपद के दौरे को लेकर पूर्व से ही कार्यक्रम जारी हो गया था। इसके बाद वन अफसर तैयारियों को पूरा करने में जुट गए थे। वनमंत्री के मुस्ताफाबाद पहुंचने के बाद से लेकर चूका बीच के भ्रमण तक सत्ता तक जुड़े कोई नेता और कार्यकर्ता वहां नहीं दिखाई दिए।
वाटर हट पर हुए ताजा पेंट पर न चिपके जूते, बिछाई मेट
चूका बीच की वाटर हट को लंबे समय से नया रूप देने के प्रयास किए जा रहे थे। पूर्व से हट के निचले हिस्से में पेंट किया गया। ताजा होने के चलते पेंट में चिपकन बनी थी। वनमंत्री के दौरे को देखते हुए ताजा पेंट पर जूते न चिपके, इसके लिए मेट बिछा दी गई। हालांकि इसके बावजूद कुछ हिस्सों में चिपकन बनी रही।
पौधरोपण में प्रदेश ने बनाया इतिहास, पर्यटन को भी देंगे बढ़ावा
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व और चूका बीच के दो दिवसीय दौरे पर आए वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने कहां कि पौधारोपण में प्रदेश ने नया इतिहास बनाया है। कोविड के आ जाने से नया कृर्तिमान लिखने से प्रदेश रह गया। इधर पर्यटन को बढ़ावा देने के भी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। चूका बीच में पहले बार दौरा किया। यहां की खूबसूरती काफी बेहतर है। चूका बीच के क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी पर्यटकों को अक्सर देखने को मिल जाती है। यही वजह है कि पर्यटक यहां अधिक आते हैं।
यह अफसर रहे मौजूद
वन मंत्री के दौरे को लेकर पूर्व से ही वन अफसर सर्तक थे। दौरे के दौरान पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ पवन कुमार, पीसीसीएफ टाइगर प्रोजेक्ट कमलेश कुमार सीसीएफ बरेली ललित कुमार, फील्ड डायरेक्टर जावेद अख्तर, डीएफओ टाइगर रिजर्व नवीन खंडेलवाल, डीएफओ सामाजिक वानिकी संजीव कुमार समेत स्थानीय वनाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
वनमंत्री ने परिवार समेत दो सफारी वाहन से घूमा जंगल
मुस्ताफाबाद रुकने के बाद वनमंत्री तय कार्यक्रम के चलते चूका बीच पहुंचे। वाटर हट घूमने के बाद थारू हट के नजदीक बैठकर अफसरों से बातचीत की। परिवार भी डैम की खूबसूरती को निहारकर खुष नजर आया। एक घंटा तक चूका बीच में रुकने के बाद वनमंत्री जंगल सफारी वाहन पर सबार हुए। उनके साथ पत्नी के अलावा पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ और टाइगर प्रोजेक्ट भी मौजूद रहे। पीछे वाहन पर उसके साथ आई दो बेटियां और समेत अन्य लोग बैठकर जंगल की सैर के लिए रवाना हुए। हालांकि सफारी के दौरान वनमंत्री को केवल चीतल के ही दीदार हुए।