फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   water dam

7500 की आबादी शुद्ध पानी से महरूम- पहले बोरिंग हो रही थी...अब वाटर पंप की मोटर फुंक गई

Mon, 22 Jul 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
water dam
पीलीभीत। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण उमस भरी गर्मी में शहर की 7500 आबादी पिछले एक पखवाड़ा से अधिक समय से पानी से महरूम है। बताते हैं कि पहले बोरिंग किया जाता रहा और अब बोरिंग तो गई तो उसकी मोटर फुंक गई। गर्मी में पानी न मिलने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नकटादाना स्थित वाटरपंप पर करीब 20 दिन पूर्व एक नया बोरिंग कराना शुरू किया गया था। बोरिंग के दौरान कंपन से कहीं दूसरा चालू बोरिंग भी न खराब हो जाए, इसको लेकर पुराने बोरिंग को भी बंद कर दिया गया। जिसके चलते नकटादाना ओवरहेड टैंक से जुड़े आफीसर्स कॉलोनी, गोदावरी इस्टेट, बड़ा खुदागंज और सिविल लाइंस नार्थ एरिया में पानी की सप्लाई बंद हो गई। खैर..जैसे तैसे बोरिंग हुआ तो कई दिन तक बोरिंग का सामान न उठने की बात कहकर पालिका के जलकल विभाग ने पानी सप्लाई बंद रखी। पालिका के जलकल विभाग के मुताबिक शनिवार को पुराने बोरिंग से पानी सप्लाई शुरू की गई तो रविवार सुंबह करीब छह बजे अचानक मोटर फुंक गई। कुल मिलाकर पखवाड़ा भर से अधिक समय से ओवर हेड टैंक से जुड़े एरिया में पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। बताते हैं कि मोटर को खोलकर मैकेनिक के यहां भेजा गया है, लेकिन तब तक मोटर दुरुस्त होगी, जलकल विभाग की स्थिति देखकर यह कहना मुश्किल है।
विज्ञापन


पिछले एक माह से कॉलोनी में पानी नहीं आ रहा है। गर्मी के दिनों में तो पानी की ज्यादा जरूरत होती है। इसके बावजूद जिम्मेदार पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेश कुमार, पीटीआर कॉलोनी

नगर पालिका की जिम्मेदारी है कि वे उपभोक्ताओं को शुद्ध पानी मुहैय्या कराए, लेकिन यहां तो बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
रिजवान, सिविल लाइंस नार्थ

नकटादाना वाटर पंप हाउस की मोटर तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई। मोटर को दुरुस्त करने के लिए मैकेनिक के यहां भेज दिया है। जल्द ही पानी सप्लाई शुरू की जाएगी।
सोमप्रकाश, जेई, जलकल अनुभाग, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed