फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Warning of seizing the powers of the Pradhan and suspending the Secretary

Pilibhit News: प्रधान के अधिकार सीज करने और सचिव को निलंबन की चेतावनी

Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Warning of seizing the powers of the Pradhan and suspending the Secretary
पीलीभीत। निरीक्षण के समय गोआश्रय स्थल में मिली अनियमितताओं पर डीएम की ओर से दिए निर्देशों के अनुपालन में पूरनपुर की ग्राम पंचायत कजरी निरंजनपुर के प्रधान और सचिव पर कार्रवाई शुरू हो गई है। दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन

डीएम संजय कुमार सिंह ने पूरनपुर ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कजरी निरंजनपुर के गोआश्रय स्थल का रविवार को निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान वहां 228 गोवंश मिले। पशुओं के लिए हरा चारा न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। लापरवाही बरतने वाले ग्राम प्रधान के अधिकार सीज करने और सचिव के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश के बाद संबंधित प्रधान और सचिव पर कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रधान यादवेंद्र पाल सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती की ओर से गोआश्रय स्थल में मिली अनियमितताओं समेत अन्य मामलों में सचिव पंकज आर्य को भी कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि संबंधित प्रधान एवं सचिव को कारण बताओे नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद प्रधान के अधिकार सीज करने और सचिव के निलंबन की कार्रवाई होगी।


डीएम के आदेश को किया अनसुना, पंचायत सचिवों का नहीं हुआ निलंबन
- गोआश्रय स्थलों में गड़बड़ी पर डीएम ने दिए थे पंचायत सचिवों को निलंबित करने का निर्देश
- बीसलपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत खनंका उचसिया और विलासपुर का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। डीएम के निर्देशों के पांच दिन बाद भी डीपीआरओ ने बीसलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खनंका उचसिया और बिलसंडा की विलासपुर पंचायत के सचिव को निलंबित नहीं किया है। डीएम ने प्रधान व बीडीओ को नोटिस दिए जाने की बात भी कही थी।
शुक्रवार को डीएम संजय कुमार सिंह ने बीसलपुर क्षेत्र के गांव खनंका उचसिया स्थित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया था। अव्यवस्थाएं मिलने पर डीएम ने प्रधान को नोटिस और सचिव को निलंबित करने का निर्देश दिया था। पांच दिन बीत जाने के बाद भी संबंधित विभागों के जिम्मेदारों ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध बनी है।








बिलसंडा सचिव का निलंबन भी नहीं कर सके जिम्मेदार

इसी दिन डीएम ने बिलसंडा क्षेत्र के गांव विलासपुर के गोआश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया था। यहां भी कई अनियमितताएं पाई गईं। डीएम ने पंचायत सचिव को निलंबित करने का निर्देश दिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।





डीएम की ओर से निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।- रोहित भारती, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed