फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Warning of indefinite agitation if problems are not resolved

Pilibhit News: समस्याओं का हल न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

Sun, 22 Feb 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Warning of indefinite agitation if problems are not resolved
पीलीभीत। शहर के नवीन मंडी समिति स्थित कृषक विश्राम गृह में शनिवार को भाकियू की मासिक पंचायत हुई। पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री नेमचंद वर्मा ने किया।
विज्ञापन

पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि जनपद के प्रशासनिक अधिकारी लगातार किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। छुट्टा पशु, जंगली जानवर और बाघों के आतंक से किसानों और मजदूरों में भय का माहौल है। इससे खेतों में काम प्रभावित हो रहा है। समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पंचायत में स्मार्ट मीटर, तहसीलों में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के अंश संशोधन और अवैध कॉलोनियों विकसित करने के नाम पर किसानों की जमीन पर कब्जे का मुद्दा भी उठाया। इन समस्याओं को लेकर 26 फरवरी को तहसील सदर में महापंचायत आयोजित कर एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन का एलान किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष बरेली सतविंदर सिंह काहलो, जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह विर्क, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed