फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ward rekard

2290 स्काउट गाइड साथ आए तो गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में नाम दर्ज

Wed, 12 Feb 2020 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
ward rekard
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को हुआ स्काउट गाइड का कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शुमार किया गया। इसमें 26 विद्यालयों के 2290 स्काउट गाइड शामिल हुए। इसी संख्या को देखते हुए यह खिताब मिला है, अब तक 14 सौ स्काउट गाइड इकट्ठे होने का ही रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी अभिषेक दीक्षित ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर इसकी शुरुआत की। स्काउट गाइड ने एक मिनट में राष्ट्रीय ध्वज और स्काउट ध्वज के अलग-अलग चित्र बनाए। कुछ ने तो एक मिनट का भी समय नहीं लगाया। डीएम- एसपी ने बनाए गए चित्रों को देखा और सराहना की। स्काउट गाइड के बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर एक कार्यक्रम में शामिल होने पर कार्यक्रम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। रिकॉर्ड बनने के पीछे एक मिनट में राष्ट्रीय ध्वज का चित्र बनाना भी शामिल रहा। हैदराबाद से आए वर्ल्ड रिकार्ड गिनीज बुक टीम के प्रभारी श्रीकांत ने डीएम को प्रमाण पत्र और शील्ड दी। प्रभारी ने बताया कि अब तक 14 सौ स्काउट गाइड ही एक साथ इकट्ठे होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। एसडीएम सौरभ दुबे, भद्रपाल गंगवार, सुधीर शर्मा, जितेंद्र मिश्रा, संतप्रकाश, रमेशचंद्र पांडेय, जेसी जोशी, अनिल कुमार, योगेंद्र पाठक, करुणाशंकर शुक्ला समेत कई मौजूद रहे। बाल कलाकार नानू फौजी ने भी इसमें प्रस्तुति दी। अध्यक्षता डॉ. रविशरण सिंह चौहान और संचालन अभिषेक पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed