फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wall lowly buried Old farmer 's death

दीवार के नीच दबकर वृद्ध किसान की मौत

Sat, 22 Aug 2015 10:56 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Sat, 22 Aug 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन

हल्की बारिश के दौरान ग्राम पंचायत पिपरा मुजप्ता के गांव रानीगंज निवासी 66 वर्षीय किसान सीताराम की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई। परिवार के मुखिया की मौत पर परिवार वालों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र देवेंद्र की सूचना पर पुलिस ने सीताराम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। गांव में छह अन्य लोगों की दीवारें ढह गई हैं। एक दीवार के मलबे में दबकर गांव निवासी बाबूराम जख्मी हो गया।  

विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब सवा छह बजे सीताराम घर के बाहर पड़ी झोपड़ी में सो रहे थे। इसी बीच उसकी कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई तथा सीताराम उसी मलबे में दब गए। शोर-शराबा पर गांव के एकत्र हुए कई लोगों ने मलवा हटा किसी तरह सीताराम को बाहर निकाला लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना सीताराम के छोटे पुत्र देवेंद्र ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना की सूचना पर राजस्व टीम ने गांव में पहुंचकर जांच की। सीताराम के पास करीब तीन बीघा कृषि भूमि है। उसके तीन पुत्रों में सबसे बड़ा पुत्र राधेश्याम चार-पांच दिन पहले मजदूरी करने गोंडा गया है। जबकि मझला पुत्र रामऔतार करीब ढाई माह पहले हरियाणा मजदूरी करने गया था। परिवार के मुखिया की मौत पर सीताराम के परिवार वालों में कोहराम मच गया। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में गांव निवासी मैंकू लाल, छग्गा लाल, रघुवीर, संतोष, बाबूराम, कालीचरन की दीवार ढह गई। संतोष की दीवार के समीप खड़ा बाबूराम घायल हो गया। छग्गा की दीवार गिरने से उसके दो पालतू कुत्तों की दबकर मौत हो गई। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed