{"_id":"6a0cc0f7c56e85421c0f14aa","slug":"waiting-for-buses-in-the-scorching-sun-chaos-at-the-temporary-station-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-159874-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तपती धूप में बसों का इंतजार, अस्थायी अड्डे पर अव्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तपती धूप में बसों का इंतजार, अस्थायी अड्डे पर अव्यवस्थाएं
विज्ञापन
नौगवां चौराहे पर लगी रोजवेज बसें। संवाद
पीलीभीत। मई की तपती दुपहरी में बरेली-टनकपुर जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज बस का इंतजार किसी परीक्षा से कम नहीं है। नौगवां चौराहे पर बने अस्थायी रोडवेज बस स्टैंड पर यात्री टिनशेड नहीं होने के चलते 20-30 यात्री घंटों धूप में खड़े होकर बस का इंतजार करने पर मजबूर है। यहां न बैठने की व्यवस्था है, न ठंडे पानी पीने के लिए आरओ कूलर। इससे नियमित यात्रियों को सुविधाओं के अभाव में परेशान होना पड़ रहा है।
शहर के नौगवां चौराहे पर हमेशा से बरेली, टनकपुर, लखनऊ, दिल्ली, हरिद्वार सहित अन्य जिले जाने के लिए बसों का ठहराव होता है। लंबे समय से मुख्य मार्ग को घेरते हुए रोजवेज बसों ने यात्रियों के लिए इसे अपना अड्डा बना लिया है, लेकिन यात्रियों की सुविधाएं यहां लगभग शून्य है। मंगलवार को चौराहे पर स्थिति बेहद खराब दिखी। चौराहे पर बरेली जाने वाली बसों का कुछ महिलाएं तपती धूप में खड़े होकर इंतजार कर रही थीं, वहीं आसपास कहीं भी यात्रियों के लिए ठंडे पानी पीने की कोई वॉटर आरओ आदि नहीं लगे थे। चौराहे पर अपना सामान रखने, बस का इंतजार करने आदि के लिए किसी तरह का यात्री टिनशेड तक नहीं है, लोगों ने सड़कों पर अपना सामान रखा हुआ था। वहींं रोजवेज बसों से सड़कें घिरने के चलते दो पहिया-चारपहिया वाहन आदि निकलने में जाम की भी समस्या बन रही है।
मुख्य चौराहे पर एक हाईमास्ट लाइट तक नहीं
वैसे तो नगर पालिका की ओर से शहर के मुख्य चौराहों पर लाइटों की व्यवस्था की गई है, लेकिन शहर का अंतिम चौराहा होने के चलते यहां कोई हाइमास्ट लाइट की व्यवस्था नहीं है। रात-बेरात महिलाएं, बच्चों को डरे-सहमे बस का इंतजार करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -
क्या कहते हैं यात्री
बस काफी देरी से है। यहां पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। बैठने आदि के लिए यात्रीशेड भी नहीं है। - सोमवती
--
रोजाना ही आना होता है, लेकिन चौराहे पर कभी पानी, सीट, शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं कराता है। - शिवम
--
वर्जन
कुछ समस्याएं हैं, उनको दुरूस्त कराया जाएगा। यात्री शेड की कमी को भी पूरा किया जाएगा। ठंडे पानी की व्यवस्था तत्काल की जाएगी।
- विपुल पाराशरी, क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक परिवहन निगम