{"_id":"58596f784f1c1b1864e3a22f","slug":"wait-is-over-following-the-notification-issued-madotanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म: माधोटांडा ब्लाक की अधिसूचना भी जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म: माधोटांडा ब्लाक की अधिसूचना भी जारी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वर्ष 2016 जाते जाते समय जिले की उपलब्धियों में माधोटांडा ब्लाक का नाम भी शामिल हो गया। लंबे इंतजार के बाद माधोटांडा ब्लाक की अधिसूचना भी शासन ने जारी कर दी। इसकी जानकारी होने पर माधोटांडा सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई लोगों ने आतिशबाजी छुड़ाकर और मिठाई बांटकर खुशी जताई। सबसे बड़ा ब्लाक कहे जाने वाले पूरनपुर को विभाजित कर माधोटांडा और गढ़वाखेड़ा को ब्लाक बनाने को करीब आठ साल पूर्व प्रयास शुरू हुए थे। इसके लिए कई बार प्रस्ताव भी भेजे गए लेकिन सफलता नहीं मिली। सपा सरकार बनने पर लोगों को उम्मीद जगी लेकिन चार साल यूं ही आश्वासन मिलते रहे। इधर कुछ दिनों पूर्व अमरिया और कलीनगर को तहसील बनाने की प्रक्रिया शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने माधोटांडा ब्लाक की मांग को पुन: उठाया। इसमें माधोटांडा प्रधान पति योगेश्वर उर्फ राममूर्ति व निर्भय सिंह ने विधायक पीतमराम के साथ ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप से मुलाकात की जिससे ब्लाक बनने की प्रक्रिया तेजी आई। ग्राम्य विकास मंत्री की
जिले का आठवांपहल पर शासन ने पुन: प्रस्ताव मांगा जिसपर 13 दिसंबर को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। मंगलवार शाम को शासन ने माधोटांडा ब्लाक की अधिसूचना जारी कर दी। इसका फैक्स डीएम कार्यालय को प्राप्त हो गया।
ब्लाक बना माधोटांडा
सबसे बड़े पूरनपुर को तीन भागों में विभाजित कर माधोटांडा और गढ़वाखेड़ा को ब्लाक बनाने के प्रयास शुरू हुए थे। इसमें मंगलवार को माधोटांडा को स्वीकृति मिल गई। ब्लाक को मंजूरी मिलने से माधोटांडा जिले का आठवां ब्लाक बन गया है।
विज्ञापन
छह न्याय पंचायतों के 63 गांव होंगे शामिल
माधोटांडा ब्लाक में पूरनपुर ब्लाक की छह न्याय पंचायतों को शामिल किया गया है जिसमें 63 ग्राम पंचायत रखी जाएंगी।
यह गांव होंगे शामिल
1. माधोटांडा-टांडा गुलाबराय, बराही, धरमंगदपुर, नवदिया धनेश, माधोटांडा, नरायनपुर बुजुर्ग
2. शाहगढ़-भैरोकलां, संड़ई, ढ़किया केसरपुर, सपहा, अभयपुर शाहगढ़, शाहगढ़, भोपतपुर, बंगला मित्रसेनपुर
3. चांदूपुर-चांदूपुर, सुखदासपुर नवदिया, डगा, पिपरिया संतोष, भीमपुर नौगजा, दोदपुर खल्लपुर, हरीपुर फुलहर
4. शिवनगर-शिवनगर, नदहा, बानगंज, बुढिय़ा इटौरिया, बैजूनगर, विधिपुर, इटौरिया ज. बिहारपुरी, पिपरिया करम, सिसैइया, लालपुर
5. भगवंतापुर-भगवंतापुर, टांडा छत्रपति, पताबोझी, लौहरपुरा, खीरी नौबरामद, मैनीगुलडिया, सिमरा महाराजपुर, धुरिया पलिया, मझारा महाराजपुर, राजपुर, गुलडिया खास
6. जमुनिया-जमुनिया खास, खासपुर, आसपुर, दयालपुर, मथना जप्ती, मल्लपुर खजुरिया, करेलिया, मैनाकोट, गभिया सहराई, बूंदीभूड़, बंदरबोझ, महाराजपुर, नगरिया खुर्द कलां, रमनगरा, पुरैना महाराजपुर, सेल्हा, मटैइयालालपुर, नौजल्हा नकटहा
जल्द कराएंगे माधोटांडा ब्लाक का उद्घाटन
कलीनगर तहसील बनने के साथ ही माधोटांडा ब्लाक के लिए काफी दिनों से प्रयास चल रहा था। प्रधान पति राममूर्ति और निर्भयसिंह के सहयोग से इसमें सफलता मिली है। जल्द इसका उद्घाटन भी कराया जाएगा।
पीतमराम, विधायक