फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Voting is our right, don't waste it

Pilibhit News: मतदान हमारा अधिकार, न करें इसे बेकार

Sun, 07 Apr 2024 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Voting is our right, don't waste it
पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को शपथ दिलाते प्राचार्य-।संवाद
खुद मतदान करने और दूसरों को मतदान का महत्व बताकर जागरूक करने का लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मतदान हमारा अधिकार, न करें इसे बेकार..की सीख के साथ शत-प्रतिशत मतदान की अपील की गई। बिना किसी प्रलोभन और निडर होकर मतदान करने का आह्वान किया गया। खुद मतदान करने और दूसरों को जागरूक कर मतदान केंद्र तक लाने का संकल्प भी दिलाया गया।
अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत शनिवार को प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई। प्राचार्य ने कहा कि 18 वर्ष और इससे अधिक आयु के सभी लोगों को मतदान का अधिकार है। अपने अधिकार का प्रयोग क्षेत्र का विकास कराने वाले कर्मठ, ईमानदार नेता के चुनाव में करें।
विज्ञापन

कहा कि एक मत प्रत्याशी की हार-जीत का कारण बनता है। सोच और विवेक से मतदान करने की जरूरत है। किसी के बहकावे में आकर मतदान नहीं करना चाहिए।
छात्राओं ने स्वयं मतदान करने और गांव, मोहल्ला, गली, पड़ोस में जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का संकल्प किया। प्रवक्ता डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. अर्निका दीक्षित, शोभना मिश्रा आदि ने भी मतदान के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विकास, रोजगार और शिक्षा में हो सुधार
हर मतदाता को क्षेत्र के विकास, रोजगार, शिक्षा को बढ़ावा देने वाले ईमानदार व कर्मठ प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना चाहिए। ताकि क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। मैं, खुद मतदान करूंगी और अन्य मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करूंगी।
- काजल
---
मतदान के माध्यम से क्षेत्र का प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिला है। ऐसे नेता के हक में मतदान करूंगी जो क्षेत्र का विकास करे। जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो भेदभाव न कर सभी के साथ समान व्यवहार करे। युवाओं के लिए रोजगार की बात करे।

- आशिफा

पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को शपथ दिलाते प्राचार्य-।संवाद

पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को शपथ दिलाते प्राचार्य-।संवाद

पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को शपथ दिलाते प्राचार्य-।संवाद

पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को शपथ दिलाते प्राचार्य-।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed