{"_id":"6602d0cce36104603f0d1dbb","slug":"voting-booth-will-not-be-built-near-the-window-in-schools-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-113909-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्कूलों में खिड़की के पास नहीं बनेगा मतदान प्रकोष्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्कूलों में खिड़की के पास नहीं बनेगा मतदान प्रकोष्ठ
विज्ञापन
आयोग से मिले निर्देशों पर बीएसए ने सभी बीईओ को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों पर प्रकाश व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर बीएसए ने सभी बीईओ को निर्देश जारी कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और खिड़की के किनारे मतदान प्रकोष्ठ न बनाए जाने के लिए कहा है।
परिषदीय स्कूलों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएसए को निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं नगर शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर कहा कि मतदान के समय मौसम गर्म रहने की संभावना है। देखा जाता है कि मतदान केंद्रों पर प्रकाश की व्यवस्था ठीक न होने के कारण मतदान कर्मियों और मतदाताओं को परेशानी उठानी पड़ती है। पंखे भी ठीक नहीं रहते हैं।
इसको देखते हुए मतदान से पहले ही बूथों पर बल्ब, ट्यूबलाइट आदि की व्यवस्था करा ली जाए। कहा गया कि मतदान केंद्रों पर खिड़की के पास मतदान प्रकोष्ठ को बना दिया जाता है। इससे गोपनीयता भंग होती है। मतदान प्रकोष्ठ को खिड़की के पास न स्थापित किया जाए।