{"_id":"621689ce290c826eca781e4d","slug":"votes-rained-heavily-in-puranpur-broke-barkheda-s-record-pilibhit-news-bly4764003184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर में जमकर बरसे वोट, बरखेड़ा का रिकार्ड तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर में जमकर बरसे वोट, बरखेड़ा का रिकार्ड तोड़ा
विज्ञापन
मतदान के लिए कतार में लगी मुस्लिम महिलाएं। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। चार विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। चुनावी दंगल में कूदे 43 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। चारों सीटों पर 67.16 फीसद मतदान हुआ जो पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले थोड़ा कम रहा। मतदान के मामले बरखेड़ा ने लगातार तीसरी बार चैंपियन रहा। इस बार 71 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि पिछले चुनाव 69.76 फीसदी मतदान हुआ था।
मतदान के दौरान छुटपुट वारदात हुई । बरखेड़ा और सदर सीट के कुछ गांवों में मतदान बहिष्कार भी किया गया। कुछ बूथों पर ईवीएम की दिक्कत हुई तो कुछ बूथों पर मतदाता सूची में नाम कटने का विरोध भी देखने को मिला। लेकिन मतदाताओं का उत्साह सब पर भारी रहा। पीलीभीत में ड्रमंड कालेज, नगर पालिका और तहसील के बूथ पर जमकर वोट बरसे। पूरनपुर में राम मनोहर लोहिया बालिका इंटर कालेज में जमकर साइकिल चली। प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती में सपा हावी रही। मुस्लिम बहुल शेरपुर कला में भी मतदान जमकर हुआ लेकिन तमाम लोगों को मतदाता सूची में नाम कट जाने की वजह से लौटना पड़ा। बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में सुबह से ही बूथों पर मतदान के लिए वोटरों का पहुंचना शुरू हो गया था। बरखेड़ा नगर के जनता इंटर कॉलेज के बूथ पर सुबह साढ़े सात बजे ही मतदाताओं की कतार लग गई थी। न्यूरिया कसबे के बूथों पर मतदाओं की कतार लगी रही। दोनों मतदान केंद्रों पर करीब 70 फीसदी मतदान हुआ।
चारों विधानसभा क्षेत्रों में सपा और भाजपा में सीधी लड़ाई नजर आई। बीसलपुर में भाजपा, सपा और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। दोपहर तक लंबी लाइनें लगी नजर आईं। प्रत्याशी भी मतदान की चाल पर नजर बनाए रहे। उनके गढ़ों में मतदाता निकले या नहीं और वोटरों का रुझान जानने के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क साधते रहे।
विज्ञापन
सदर विधानसभा क्षेत्र में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले मतदान कम हुुआ है। पिछले विधानसभा चुनाव में सदर सीट पर 68.33 फीसद मतदान हुुआ था जो इस बार घटकर 67.11 रह गया। यहां मतदान 1.22 फीसद लुढ़क गया। पुरनपुर में भी मतदान पिछले चुनाव के मुकाबले कम हुआ है। पिछले विधानसभा चुनाव में 66.79 फीसद मतदान हुुआ था जो इस बार घटकर 66.5 फीसद रह गया। यहां 0.29 फीसद मतदान कम हुआ। बीसलपुर में कुछ सुधार हुआ है। यहां पिछले विधानसभा चुनाव में 64.01 फीसद मतदान हुआ था। इसमें इस बार 0.46 फीसद की बढ़ोत्तरी के साथ 64.47 फीसद मतदान हुआ।