फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vote can also be cast with PAN card, passport and DL

पैन कार्ड, पासपोर्ट और डीएल के साथ भी डाल सकेंगे वोट

Wed, 23 Feb 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Vote can also be cast with PAN card, passport and DL
पीलीभीत। बुधवार को होने वाले मतदान में मतदाता चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 12 और पहचान दस्तावेजों को वोट डालने में प्रयोग कर सकेंगे। इसमें पैन कार्ड, पासपोर्ट, डीएल, मनरेगा कार्ड समेत 12 फोटो आईडी शामिल की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

मतदाता पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, फोटो सहित बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस की पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, सेहत बीमा स्मार्ट कार्ड, पैन कार्ड, एनपीआर तहत जारी स्मार्ड कार्ड, पासपोर्ट, फोटो वाला पेंशन दस्तावेज, केंद्र या फिर राज्य सरकार या फिर सार्वजनिक क्षेत्र के विभागों द्वारा जारी किया आईडी कार्ड आदि का प्रयोग कर मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा मतदान
मतदान प्रक्रिया सुबह सात से शाम छह बजे चलेगी। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए एक घंटे का समय बढ़ा दिया है। सुबह साढ़े पांच बजे मॉक पोल होगा। दो सौ मीटर दायरे में मतदाता मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। मतदान केंद्र पर मतदाता मोबाइल फोन के अलावा किसी भी तरह का गैजेट नहीं ले जा सकेंगे। चुनाव से जुड़े अधिकारी जो अधिकृत किए गए हैं सिर्फ वही मोबाइल ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1635 बूथ जिसमें 1042 ग्रामीण क्षेत्रों में
चोरों विधानसभा सीटों में मतदान के लिए 969 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 1635 बूथ हैं जिसमें 1402 बूथ गामीण क्षेत्रों में हैं। 14 जोन और 106 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। 287 माइक्रो ऑर्ब्जवर लगाए गए हैं। 992 बूथों की वेबकॉस्टिंग होंगी। जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं हैं वहां वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
आज सात बजे से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
मंगलवार सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो जाएगी। मंडी परिसर में सारी पोलिंग पार्टियां पहुंचेगी। यहां से मशीने और मतदान से जुड़ी सामग्री उनको दी जाएगी। इस बार जरूरी सामान को लेकर व्यवस्था की गई है। जरूरत की चीजों का पैकेट मतदान कर्मियों को दिया जाएगा। वहीं मतदान केंद्र पर खाना और नाश्ता रसोइयों के माध्यम से दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए पैसे चुकाने होंगे। पचास रुपये में खाना और पच्चीस रुपये में नाश्ता मिलेगा।

पुरुषों ने 67 और महिलाओं ने 66.7 फीसदी किया मतदान
पिछले विधानसभा चुनाव में जिले में 67.22 फीसद मतदान हुआ। इसमें 67 पुरुष और 66.7 फीसद महिलाओं की संख्या रही। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन बूथों पर पहले कम मतदान हुआ हैं वहां विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed