{"_id":"4f00c1243b746ddf3c2b39e0de4d39eb","slug":"vollybaii-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबॉल टूर्नामेंट में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबॉल टूर्नामेंट में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 14 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर हाईस्कूल मैदान में चल रहे टूर्नामेंट के तीसरे दिन अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड मिनहाज अहमद ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। टूर्नामेंट का पहला मैच बरेली कॉलेज टीम व दलेलगंज के बीच खेला गया। जिसमें बरेली ने 15-0, 15-1 से दलेलगंज को हराया। दूसरा मैच बरखेड़ा व पुणे आर्मी टीम के मध्य खेला गया। जिसमें पुणे आर्मी ने बरखेड़ा को 15-0, 15-8 से शिकस्त देकर जीत हासिल की। अगला मैच नवदिया नवाजपुर व साबरी क्लब पूरनपुर के बीच खेला गया। जिसमें नवदिया नवाजपुर ने 15-1, 15-7 से साबरी क्लब को हरा दिया। चौथे मैच में बरेली स्टेडियम टीम ने नानपारा को 15-2, 15-2 से हरा दिया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल व फाइनल मैच 15 दिसंबर को खेले जाएंगे। इसी दिन टूर्नामेंट का समापन होगा। जिसमें खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद, विधायक पीतमराम व सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव शिरकत करेंगे। इस मौके पर कामेश्वर सिंह, आलोक सिंह, अतुल सिंह, गुनिराज सिंह, योगेश्वर सिंह, विदुर सिंह, महीपाल सिंह, पिंकी सिंह, दीपू सिंह आदि शामिल रहे।
बाबा द्वारा की गई थी टूर्नामेंट की शुरूआत
कस्बे में वालीबॉल टूर्नामेंट की शुरूआत करीब दो दशक पूर्व थाने में तैनात रहे तत्कालीन एसआई महेंद्र सिंह बाबा द्वारा की गई थी। उनके निधन के बाद यहां दो बार ही टूर्नामेंट कराए गए, लेकिन अब करीब 16 साल बाद फिर से टूर्नामेंट कराने की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
बाबा द्वारा की गई थी टूर्नामेंट की शुरूआत
कस्बे में वालीबॉल टूर्नामेंट की शुरूआत करीब दो दशक पूर्व थाने में तैनात रहे तत्कालीन एसआई महेंद्र सिंह बाबा द्वारा की गई थी। उनके निधन के बाद यहां दो बार ही टूर्नामेंट कराए गए, लेकिन अब करीब 16 साल बाद फिर से टूर्नामेंट कराने की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन