फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   VM Singh said - the government increased the price like cumin in the mouth of a camel

सरकार ने मूल्य बढ़ाने के नाम पर चरितार्थ की है ऊंट के मुंह में जीरा डालने की कहावत

Fri, 10 Jun 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
VM Singh said - the government increased the price like cumin in the mouth of a camel
बीसलपुर। किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह ने कहा कि सरकार ने धान के मूल्य में केवल 100 बढ़ाकर ऊंट के मुंह में जीरा डालने की कहावत चरितार्थ की है।
विज्ञापन

वीएम सिंह ने शुक्रवार शाम ईदगाह चौराहा स्थित संगठन कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि सरकार ने धान की कीमत मे केवल पांच प्रतिशत बढ़ोत्तरी की है, जबकि बाजार में किसानों से संबंधित सामग्री पर बेतहाशा महंगाई बढ़ी है। सरकार ने इस महंगाई को ध्यान में रखते हुए धान की कीमत में बढ़ोत्तरी नहीं की है, जो दुखद है। सरकार ने किसान को झुनझुना पकड़ाने का प्रयास किया है लेकिन किसान सब समझ रहा है। बैठक में मंडल संयोजक गुल्लू पहलवान, जिला संयोजक सुभाष गंगवार, लोकेश गंगवार, बाबू कुरैशी, प्रेमपाल गंगवार, शानू कुरैशी, अली शेख, फजिल शेख, अरविंद शर्मा, अल्फैज, नत्थूलाल, वीरपाल, राजपाल, और वसीम खां आदि वक्ताओं ने विचार रखे। कुछ कार्यकर्ताओं ने वीएम सिंह को कुछ अधिकारियों से संबंधित अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अतिशीघ्र बात कर उन समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष सर्वदत्त सिंह ने की। संचालन मंडल संयोजक गुल्लू पहलवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed