{"_id":"573dfd9e4f1c1b9857ac7541","slug":"vittvihin-teachers-diaios-memo","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तविहीन शिक्षकों का डीआईओएस को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तविहीन शिक्षकों का डीआईओएस को ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 19 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के तत्वावधान में शिक्षकों ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपकर आश्वासन के बावजूद वित्तविहीनों शिक्षकों का डाटा वेबसाइट पर प्रदर्शित न होने पर नाराजगी जताई।
महासभा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पाल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय को लेकर शासन ने शिक्षकों का डाटा मांगा था, लेकिन यह डाटा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर नहीं दिखा, जिसके विरोध में जिले भर के वित्तविहीन शिक्षकों ने 13 मई को डीआईओएस कार्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू किया गया था। इस दौरान शिक्षकों को 18 मई तक समस्या का निदान होने की बात कहते हुए अनशन समाप्त करवा दिया गया था, लेकिन तय तिथि तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। कहा गया कि समस्या को लेकर सिर्फ कोरा आश्वासन ही दिया गया। यदि 27 मई तक समस्या का समाधान नहीं होता है तो 28 मई से पुन: क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव महेंद्रपाल गंगवार, विवेक श्रीवास्तव, सालिकराम, शलभ सिंह, सुधा सक्सेना, हरिओम, किरन दिवाकर आदि मौजूद रहे।