{"_id":"66341d04d77cfc4fba012694","slug":"viral-video-ranger-asks-for-explanation-from-deputy-ranger-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-115676-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो : रेंजर ने डिप्टी रेंजर से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल वीडियो : रेंजर ने डिप्टी रेंजर से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
बीसलपुर। रेंजर रोहित जोशी ने डिप्टी रेंजर अवनीश कुमार से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।
वीडियो में दर्शाया गया है कि डिप्टी रेंजर नोटों की गड्डी बड़ी फुर्ती से गिन रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि डिप्टी रेंजर किस जगह पर बैठकर नोटों की गड्डी गिन रहे हैं। वीडियो वायरल करने वालों ने प्रशासन और वन विभाग के उच्च अधिकारियों को इस संबंध में ट्वीट भी किया है।
इस बाबत रेंजर ने बताया कि वह अभी क्षेत्र में हैं। उन्हें वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। डिप्टी रेंजर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस संबंध में पूछने पर डिप्टी रेंजर ने बताया कि वह किसान क्रेडिट कार्ड से निकाले गए नोटों को गिन रहे हैं। इन नोटों का सुविधा शुल्क से कोई मतलब नहीं है। संवाद