{"_id":"6a00e1da1b5b9a37d2052db3","slug":"viral-fever-patients-increased-tests-were-not-conducted-in-puranpur-urban-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-159192-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वायरल बुखार के मरीज बढ़े, पूरनपुर अर्बन में नहीं हुईं जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वायरल बुखार के मरीज बढ़े, पूरनपुर अर्बन में नहीं हुईं जांचें
विज्ञापन
ललौरी खेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आरोग्य मेले में मरीजों को देखती डॉक्टर दीपा वाजपेयी स
जिलेभर में आयोजित हुए जन आरोग्य मेले, स्टाफ के अभाव में हुईं दिक्कतें
पीलीभीत। मौसम में बदलाव से जिले भर में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे व बुजुर्ग रहे। आरोग्य मेले में चिकित्सकों की उपलब्धता तो दिखी, लेकिन कहीं एलटी तो कही फॉर्मासिस्ट के अभाव में मरीजों की जांचें व दवाएं उचित रूप से नहीं मिल सकी।
शहर के पीएचसी पुराना अस्पताल में रविवार को 55 से अधिक मरीज डॉ. जनमेजय द्वारा देखे गए। इसमें 30 से अधिक मरीज बुजुर्ग व बच्चे ही रहे। जिनको सुबह-शाम को झींके आना, जुकाम रहना व सरदर्द के साथ बुखार आदि की शिकायत रही। कई बच्चे व बुजुर्ग मरीजों को ब्लड सैंपल भी लिया गया। हालांकि मरीजों की मलेरिया जांचों में रिपोर्ट निगेटिव रही। पीएचसी जोशीटोला में भी 80 से अधिक मरीज देखे गए। यहां फॉर्मासिस्ट की नियुक्ति नहीं होने के चलते वार्ड बॉय ने दवाएं बांटीं।
अवकाश पर एलटी, नही हुईं जांचें
पूरनपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में दोपहर डेढ़ बजे तक 32 मरीज पहुंचे। डॉ. अंकित कुमार ने मरीजों का परीक्षण किया। एलटी के अवकाश पर होने के कारण मरीजों की बीपी, शुगर आदि की जांच ही हुई। महिला चिकित्सक की ड्यूटी न होने पर महिला मरीजों को बगैर परामर्श, चिकित्सा के लौटना पड़ा। फार्मासिस्ट आलोक कुमार, एएनएम रचना, सहयोगी कर्मचारी दीपा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आरोग्य मेले में महिला चिकित्सक की कमी खली
बीसलपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले में डॉ. पराग अग्रवाल ने 74 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट अमित कुमार ने उन्हें दवाई दी। महिला चिकित्सक न होने के कारण अधिकांश महिला मरीज मायूस होकर लौट गई। एलटी के अभाव में डायबिटीज के अलावा अन्य किसी भी बीमारी की जांच नहीं हो पाई।
वार्ड बॉय ने बांटीं दवाएं
बरखेड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पंडरी में कुल 61 मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें दवाएं वितरित की गई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. श्रृंखला मिश्रा व डॉ. ओपी मौर्य ने बताया कि इन दिनों मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण मरीजों में बुखार व खांसी के लक्षण सबसे अधिक देखे जा रहे हैं। चिकित्सकों ने मरीजों को खानपान में सावधानी बरतने व ताजा भोजन करने की सलाह दी। केंद्र पर फार्मासिस्ट की स्थायी नियुक्ति न होने के कारण, मरीजों को दवाओं का वितरण वार्ड बॉय ने किया।
ललौरीखेड़ा पीएचसी में वायरल बुखार का रहा प्रकोप
जहानाबाद। ललौरीखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक ने बताया कि वर्तमान में बदलते मौसम के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। मेले में आए कुल मरीजों में से अधिकांश लोग खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित पाए गए। इसके अलावा कुछ मरीज बदन दर्द और एलर्जी की समस्या लेकर भी पहुंचे। संवाद