फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers tied the misdeed accused to a tree and beat them in Pilibhit

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म: ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को दबोचा, पेड़ से बांधकर पीटा

Sat, 06 May 2023 11:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 May 2023 11:37 AM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवकों ने लड़की से दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर पिटाई लगा दी। 

विज्ञापन
Villagers tied the misdeed accused to a tree and beat them in Pilibhit
दुष्कर्म के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में घास काटने गई किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपियों ने जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं आरोपियों की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन


घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की है। किशोरी के भाई ने बताया कि उसकी बहन गांव के पास बाग में घास काटने गई थी। लखीमपुर खीरी के मैलानी थाने के गांव ऊंचा खेड़ा निवासी पप्पू कुमार और गांव गौतम नगर निवासी उमेश ने बाग में उसकी बहन को पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

पेड़ से बांधकर आरोपियों को पीटा 

पीड़ित किशोरी के शोर मचाने पर आरोपियों ने जान से मार देने की धमकी दी। इस दौरान वहां लोग पहुंच गए। उन्होंने दोनों आरोपियों को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पिटाई लगाई। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

आपबीती: पति के छत पर जाते ही दिखे दो लोग...उन्होंने मुंह दबाया, फिर क्या हुआ कुछ पता नहीं; CCTV से खुलेगा राज

सूचना पर पहुंचे एएसपी अनिल कुमार यादव और इंस्पेक्टर सेहरामऊ कांत कुमार शर्मा दोनों आरोपियों और किशोरी को थाने ले आए। इंस्पेक्टर कांत कुमार शर्मा ने बताया कि किशोरी के भाई की ओर से दोनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed