फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tragedy in Nepal heightens anxiety among people living along the border and the banks of the Sharda River.

Pilibhit News: नेपाल में त्रासदी से सीमा और शारदा किनारे के लोगों में बढ़ी बेचैनी

Fri, 28 Aug 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tragedy in Nepal heightens anxiety among people living along the border and the banks of the Sharda River.
कलीनगर के सीमावर्ती क्षेत्र होकर गुजरती शारदा नदी। संवाद - फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
कलीनगर/पूरनपुर। नेपाल में हुई त्रासदी के बाद भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में भी लोगों की चिंता बढ़ गई। पहाड़ों और नेपाल से आने वाली नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका से सीमावर्ती ग्रामीण सतर्क हो गए।
विज्ञापन

पिछले वर्षों में नेपाल और पहाड़ी क्षेत्रों में आई आपदाओं के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ने से पीलीभीत के ट्रांस शारदा और सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन चुकी है। हालांकि, इस बार फिलहाल स्थिति सामान्य है। नेपाल से आने वाली नदियों के साथ शारदा नदी का जलस्तर भी स्थिर रहने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

नेपाल में त्रासदी की सूचना फैलते ही सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र में भी लोग नदी के जलस्तर की जानकारी लेने लगे। ग्रामीणों को सबसे अधिक चिंता इस बात की थी कि कहीं नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई घटना का असर वहां से निकलने वाली नदियों के जरिये भारतीय क्षेत्र में न पहुंच जाए। आपदा की स्थिति में नेपाल और पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले पानी के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका रहती है। सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों का नेपाल के विभिन्न इलाकों में रहने वाले रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल नेटवर्क के जरिये नेपाल की स्थिति की जानकारी भारतीय क्षेत्र के लोगों तक पहुंचती रही। नेपाली क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार सीमावर्ती इलाकों में फिलहाल त्रासदी का कोई असर नहीं है। इसके बावजूद लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई।

भारतीय क्षेत्र के ग्रामीण भी लगातार नेपाल की स्थिति पर नजर बनाए रहे। शारदा नदी और अन्य नदियों के जलस्तर की जानकारी लेने के लिए लोग एक-दूसरे से संपर्क करते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed