फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers stage protest against not getting flood relief material

Pilibhit News: बाढ़ राहत सामग्री नहीं मिलने के विरोध में ग्रामीणों का धरना

Sat, 27 Jul 2024 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Villagers stage protest against not getting flood relief material
बीसलपुर तहसील परिसर में राजस्व विभाग के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण।संवाद
बीसलपुर। गांव रंपुरा रना के काफी लोगों ने बाढ़ राहत सामग्री न मिलने के विरोध में शुक्रवार को तहसील परिसर में राजस्व विभाग के विरोध में धरना दिया।
विज्ञापन


गांव रंपुरा रना के काफी लोग शुक्रवार को तहसील परिसर पहुंचे और राजस्व विभाग के विरोध मे धरने पर बैठ गए। इन लोगों का कहना था कि बाढ़ में उन लोगों का काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने उनके गांव में बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे तो करा लिया है, लेकिन एक भी पीडि़त को अब तक राहत सामग्री नहीं दी गई है।
उन लोगों को पिछले एक सप्ताह से तहसील कार्यालय बुलाया जा रहा है, लेकिन बाद में खाली हाथ लौटा दिया जाता है। शुक्रवार को धरने के दौरान शाम पांच बजे तक कोई भी राजस्व अथवा प्रशासन का अधिकारी नही पहुंचा, जिसके बाद अपने घर लौट गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि जब तक उन्हें राहत सामग्री और मुआवजा नही मिलेगा, तब तक वे लोग रोजाना तहसील परिसर में राजस्व विभाग के विरोध में धरना देंगे। इस दौरान कुछ ग्रामीणों का आरोप था कि राजस्व विभाग के अधिकारी मुआवजा धनराशि हड़प चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना देने वालों में रामऔतार, रणवीर, ब्रजेश, रंजीत, कप्तान, मुकेश, वीरेश, श्यामपाल, झनकार, राजवीर, रामकृष्ण, ओमकार सुरेश, विजय प्रताप, नेमपाल, सतेंद्र, रामपाल और प्रदीप सिंह समेत काफी ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed