{"_id":"e3ef821e7064c1115db10e79c9d59658","slug":"villagers-on-the-removal-of-the-names-of-the-characters-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों के नाम हटाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों के नाम हटाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
माधोटांडा।
Updated Sat, 27 Feb 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लेकर हुई खुली बैठक में ग्रामीणों ने
विज्ञापन
सूची से पात्रों के नाम हटाने के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सूची में 320 पात्रों में मात्र 72 लोगों के
नाम ही दर्ज किए गए हैं।
क्षेत्र की रमनगरा ग्रामपंचायत में शनिवार को खुली बैठक हुई, जिसमें कुछ ग्रामीणों का कहना था कि गुन्हान गांव में 326 पात्र पहले से चले आ रहे हैं, लेकिन अब मात्र 72 पात्रों के नाम शामिल किए गए हैं। इस पर सचिव व ग्राम प्रधान ने शेष नाम मठइयालालपुर की सूची में दर्ज होने की जानकारी दी। इस पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि वह लोग पिछले सात दिनों से मठइयालालपुर दौड़ रहे हैं, वहां की सूची में भी नाम नहीं हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने से गुस्साएं ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और गुन्हान की सूची में नाम दर्ज कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में हरीराम गौतम, रामदरस, मिथलेश पांडेय, उत्तम विश्वास, जयदेव, रामस्वरूप, राजकुमार, शिव कुमार, श्यामलाल, रामवचन, कुमोद मंडल, राजाराम, पंकज मंडल आदि शामिल रहे।