फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers demonstrated against the water corporation

Pilibhit News: ग्रामीणों ने जल निगम के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 20 May 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 20 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against the water corporation
बीसलपुर। गांव गोवल के ग्रामीणों ने अपने गांव में जलजीवन मिशन की बदहाल स्थिति को लेकर मंगलवार को जल निगम के अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन


ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हुए और जल निगम के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि जल निगम के अधिकारियों ने उनके गांव में जलजीवन मिशन की सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त दर्शा रखी हैं लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है।
विज्ञापन

गांव में कुछ ही स्थानों पर पाइप लाइन भी घटिया स्तर की बिछाई गई है। ओवरहेड टैंक भी अधूरा पड़ा है। कुछ ही घरों में जल निगम के कनेक्शन दिए गए हैं। ग्रामीणों को इस योजना से लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों में जल निगम के अधिकारियों के प्रति काफी रोष था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एक घंटे बाद यह निर्णय लेकर प्रदर्शन खत्म कर दिया कि यदि एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाएं सही नहीं हुईं तो वे ओवरहेड टैंक के पास जल निगम के विरोध में बेमियादी धरने पर बैठ जाएंगे।

प्रदर्शन करने वालों में सत्यपाल यादव, बाबूराम मिश्रा, वीरपाल सिंह, हरद्वारी लाल नन्हेलाल मिश्रा, छोटेलाल भारती, मलखान सिंह, सेठपाल सिंह, खरग सेन, श्रीकृष्ण और राजेंद्र कुमार समेत काफी ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed